Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पीएसी, स्कूल ने की 'शौर्य एवं नमन' रैली:सेनानायक के निर्देशन में पुलिसकर्मी, स्कूली बच्चे हुए शामिल

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर के गिरिजानगर स्थित पीएसी 37वीं वाहिनी और पुलिस मॉडर्न स्कूल ने 'शौर्य एवं नमन' रैली का आयोजन किया। यह रैली सेनानायक बी.बी. चौरसिया के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें पुलिसकर्मी, स्थानीय नागरिक और स्कूली बच्चे शामिल हुए। यह रैली पुलिस मॉडर्न स्कूल से शुरू होकर पूर्वी गेट, गिरिजा नगर, राम नगर, श्याम नगर से होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर तक पहुंची।रैली में सबसे आगे पीएसी के जवान बाइकों पर राष्ट्रध्वज लिए चल रहे थे। उनके पीछे पीएसी बैंड देशभक्ति धुनें बजा रहा था। बैंड के पीछे स्कूली बच्चे चंद्रशेखर आज़ाद का मुख्य बैनर लिए हुए थे। सभी छात्र-छात्राएं दो कतारों में अनुशासनबद्ध होकर चल रहे थे। छात्रों के पीछे संगीत और उद्घोषणा करता हुआ जवानों का वाहन था।सबसे पीछे वाहिनी के जवान मार्च कर रहे थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक चिकित्सीय टीम भी पूरी रैली में साथ रही। विंध्यवासिनी मंदिर और पूरे मार्ग में सेनानायक तथा आम जनमानस द्वारा रैली पर पुष्प वर्षा की गई। मार्ग में आम नागरिकों को स्कूल के पैम्फलेट और टॉफियां वितरित की गईं, जिससे जनता में उत्साह देखा गया। पूरी रैली के दौरान सेनानायक, शिविरपाल, सूबेदार मेजर और वाहिनी के सभी अधिकारी प्रतिभागियों के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलते रहे।रैली के सकुशल स्कूल प्रांगण में वापस लौटने पर सभी प्रतिभागियों को जलपान कराया गया। सेनानायक ने बच्चों के उत्कृष्ट अनुशासन की सराहना की। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में NRI से मांगी 50 लाख रुपए की रंगदारी:DIG से गुहार लगाने पहुंचा पीड़ित, बोला- परिवार को मिल रही मारने की धमकी
    Next Article
    पतारा में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला संपन्न:ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment