Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेने पहुंचा दूल्हा:दादी की 18 साल पुरानी इच्छा पूरी की, धूमधाम से हुई विदाई; देखने के लिए जुटे ग्रामीण

    1 day ago

    1

    0

    हापुड़ में मंगलवार को मेरठ के सिवाल खास से दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा। इस खास इंतजाम के पीछे उसकी दादी की 18 साल पुरानी इच्छा थी। दादी चाहती थीं कि उनके पोते की शादी हापुड़ के देहरा गांव में हो और वह अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर घर लाए। परिवार ने उनकी इस इच्छा को पूरा करने का फैसला किया। हेलीकॉप्टर गांव में पहुंचा तो उसे देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग जुट गए। दादी ने 18 साल पहले जताई थी इच्छा मेरठ जिले के सिवाल खास निवासी जाहिद राणा के बेटे हीरा राणा की शादी हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव निवासी हसमत राणा की बेटी कशिपा रानी से तय हुई थी। शादी की तैयारियों के बीच परिवार ने दादी की पुरानी इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हे को हेलीकॉप्टर से बारात लेकर भेजने की योजना बनाई। दूल्हे के पिता जाहिद राणा ने बताया कि करीब 18 साल पहले उनकी मां ने इच्छा जताई थी कि उनके बेटे की शादी देहरा गांव में हो। साथ ही उनका पोता अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर घर लाए। जाहिद राणा की मां की शादी भी देहरा गांव में ही हुई थी। इसी वजह से इस गांव से उनका पारिवारिक जुड़ाव भी रहा है। हेलीकॉप्टर देखने के लिए जुटे ग्रामीण मंगलवार को जब हेलीकॉप्टर दूल्हे को लेकर देहरा गांव पहुंचा तो इसकी खबर आसपास के गांवों में भी फैल गई। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव में लोगों की भीड़ जमा होने से व्यवस्था संभालने में प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के प्रयास किए गए। दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर से हुआ रवाना शादी की रस्में पूरी होने के बाद हीरा राणा अपनी दुल्हन कशिपा रानी को लेकर हेलीकॉप्टर से रवाना हुआ। इस तरह परिवार ने करीब 18 साल पहले दादी की ओर से जताई गई इच्छा पूरी की। गांव में दिनभर इस शादी और हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई की चर्चा रही। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- शाहजहांपुर में कारोबारी ने पत्नी की हत्या की:एक बच्ची का गला दबाया, दूसरी बेटी ने कमरे में बंद कर जान बचाई शाहजहांपुर में कारोबारी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने 11 साल की बेटी को भी गला दबाकर मारने की कोशिश की। बाप की हैवानियत देखकर 16 साल की बेटी डर गई। उसने खुद को कमरे में बंद करके जान बचाई। वारदात सोमवार रात 1 बजे की है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईको कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:पति और बेटी घायल; फर्रुखाबाद में भाई के घर जाते समय हादसा
    Next Article
    दिल्ली रूट की 25 बसें लोकल मार्गों पर चलेंगी:रामपुर डिपो की 89 बसें सुबह 6 बजे से चलेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment