Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की टक्कर से युवक 20 मीटर हवा में उछला:भदोही में दाहिना पैर कटकर अलग, बाल कटवाने जा रहा था; CCTV आया सामने

    11 hours ago

    1

    0

    भदोही में एक कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक हवा में उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरा। हादसा 9 अगस्त की सुबह का है। इसका सीसीटीवी सोमवार दोपहर को सामने आया है। फुटेज में तेज टक्कर के बाद बाइक सवार रोहित गौतम करीब 20 मीटर दूर जाकर गिरता दिखाई दे रहा है। हादसे में उसका दाहिना पैर गंभीर रूप से कटकर अलग हो गया। घायल सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा और लोगों से अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाता रहा। वीडियो में कई लोग घटनास्थल से गुजरते नजर आ रहे हैं, लेकिन तत्काल मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। करीब 20 मिनट बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। देखिए 3 तस्वीरें… रविवार सुबह 6:32 बजे हुआ हादसा घटना रजपुरा चौकी क्षेत्र के कुसीयरा मार्ग पर सुबह करीब 6:30 से 6:32 बजे के बीच हुई। पुलिस के अनुसार, बाइक संख्या UP65 EY 7950 पर हिम्मतपुर बकुचिया निवासी रोहित गौतम बाल कटवाने जा रहा था। वहीं, उधवा माफी निवासी हैपी यादव साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान कार संख्या UP66 Q 9199 ने पहले बाइक में जोरदार टक्कर मारी और इसके बाद साइकिल सवार हैपी यादव को भी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार रोहित उछलकर करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में उसका दाहिना पैर गंभीर रूप से कटकर अलग हो गया। वहीं हैपी यादव भी घायल हुआ। सड़क पर तड़पता रहा रोहित, मदद की गुहार लगाता रहा हादसे के बाद रोहित सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा रहा। सीसीटीवी फुटेज में वह दर्द से तड़पता और लोगों से अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाता नजर आ रहा है। इस दौरान कई राहगीर वहां से गुजरते दिखाई दिए। परिजनों के मुताबिक, करीब 20 मिनट बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल रोहित को अस्पताल लेकर गए। बीएचयू रेफर, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज पुलिस ने दोनों घायलों को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। हालांकि, परिजनों ने उसे भदोही के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कार चला रहा था 15 साल का नाबालिग कोतवाली प्रभारी शैलेष कुमार राय ने बताया कि कार 15 वर्षीय हारून पुत्र नुस्तर अली खान चला रहा था। कार उसके पिता के नाम दर्ज है। पुलिस ने नाबालिग चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है। इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 281, 125बी और 105 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हादसे के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। कालीन का काम करता है रोहित, परिवार पर आर्थिक संकट करीब 25 वर्षीय रोहित गौतम कालीन का काम करता है। उसके पिता भी कालीन बुनकर हैं। परिवार में रोहित और उसके पिता मुख्य रूप से कमाने वाले सदस्य हैं। हादसे के बाद रोहित के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रोहित के दो भाई हैं। आकाश (17) और विशाल (23) बीकॉम के छात्र हैं। परिवार में दो बहनें भी हैं। एक की उम्र करीब 24 वर्ष है, जबकि दूसरी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। परिवार बोला- इलाज का खर्च उठाना मुश्किल रोहित के परिजनों के मुताबिक, हादसे में उसका पैर कट जाने से उसकी हालत गंभीर है। लंबे इलाज की जरूरत बताई जा रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति सीमित होने के कारण इलाज का खर्च जुटाना भी चुनौती बन गया है। परिजन रोहित के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। चौकी और थाने से डेढ़ किमी दूर था घटनास्थल हादसे का घटनास्थल रजपुरा चौकी से करीब डेढ़ किलोमीटर और भदोही कोतवाली से भी लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद हादसे के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब आधे घंटे का समय लग गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल रोहित सड़क पर तड़पता रहा और लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। सीसीटीवी फुटेज में भी हादसे के बाद कई लोग मौके से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। परिजनों का कहना है कि समय पर मदद और उपचार मिल जाता तो स्थिति कुछ बेहतर हो सकती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:काशी में 26 लाख की BMW सुपरबाइक सीज, ईरानी गैंग को प्रयागराज छोड़ने वाला टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार
    Next Article
    हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम ने दिए निर्देश:आजमगढ़ में 3.5 लाख झंडों का होगा वितरण, 9 से 17 अगस्त तक घर-घर फहरेगा तिरंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment