Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर घर तिरंगा अभियान पर भाजपा की जिला कार्यशाला:कार्यकर्ताओं से जन-जन तक अभियान पहुंचाने का आह्वान

    14 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत एक जिला कार्यशाला और बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अभियान को जिले के प्रत्येक गांव और वार्ड तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से मंडल स्तर पर व्यापक जनसंपर्क कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि "हर घर तिरंगा" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मंडल स्तर पर ठोस कार्ययोजना बनाकर प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने का प्रयास करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें। जन आंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया मुख्य अतिथि सतपाल सैनी ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। सैनी ने अभियान के उद्देश्यों और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए इसे जन आंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, चेयरमैन विभु बंसल, जिला महामंत्री राहुल उपाध्याय, कपिल सिंघल, श्यामेंद्र त्यागी, हितेश मोदी, सन्नी तोमर, पुनीत गोयल, जयभगवान शर्मा, सतपाल यादव, जगदीश कर्दम, अमित टांक, अमित शर्मा, अंशुल मित्तल, हेमंत त्यागी, तेजवीर तोमर और अमित शिवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में घायल बुजुर्ग की 17 दिन बाद मौत:4 आरोपी गिरफ्तार, 15 जुलाई को रास्ते के विवाद में हुआ था बवाल
    Next Article
    ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ी चोरी करने वाला गैंग पकड़ा:सॉफ्टवेयर से लॉक तोड़ जीपीएस निकाल दूसरी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे राज्य में बेचते थे, 8 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment