Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में घायल बुजुर्ग की 17 दिन बाद मौत:4 आरोपी गिरफ्तार, 15 जुलाई को रास्ते के विवाद में हुआ था बवाल

    13 hours ago

    1

    0

    हरदोई में अतरौली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के दौरान घायल हुए 61 साल के अवधेश की इलाज के दौरान 17 दिन बाद मौत हो गई। सोमवार रात करीब 12:30 बजे मेडिकल कॉलेज में उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार दोपहर 3 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 15 जुलाई को महुआखेड़ा (मजरा हरैया) गांव में हुई थी। रास्ते और दीवार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट हो गई। इस दौरान अवधेश, उनकी पत्नी रामकली और पुत्र आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे ने पांच लोगों पर दर्ज कराई थी एफआईआर अवधेश के पुत्र आदित्य कुमार ने 18 जुलाई को अवधेश के सगे भतीजों जितेंद्र, लवकुश, दिनेश, श्रीकांत और महेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि रास्ता न देने की रंजिश में आरोपियों ने डंडे और फावड़े से हमला कर उनके पिता, मां और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूसरे पक्ष ने भी कराया था मुकदमा इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी 16 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अवधेश की भाभी मूंगा देवी, पत्नी रामकुमार ने आरोप लगाया था कि अवधेश, उनकी पत्नी रामकली और उनके तीनों बेटों इंद्रेश, आदित्य और रामदीन ने दीवार गिराने को लेकर मारपीट और गाली-गलौज की थी। गंभीर रूप से घायल अवधेश का पहले सीएचसी भरावन और फिर लखनऊ में इलाज कराया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज ले आए, जहां सोमवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी रामकली और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। चार आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि वृद्ध की मौत की सूचना मिलने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार, लवकुश यादव, श्रीकांत और रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 15mm बारिश में डूबीं शहर की सड़कें:24 घंटे तक 6 से ज्यादा सड़कों पर भरा रहा पानी, निगम के दावे फेल
    Next Article
    हर घर तिरंगा अभियान पर भाजपा की जिला कार्यशाला:कार्यकर्ताओं से जन-जन तक अभियान पहुंचाने का आह्वान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment