Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ी चोरी करने वाला गैंग पकड़ा:सॉफ्टवेयर से लॉक तोड़ जीपीएस निकाल दूसरी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे राज्य में बेचते थे, 8 आरोपी गिरफ्तार

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गैंग उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ऑन डिमांड गाड़ियां चोरी करता था। इनके निशाने पर खासकर महंगी और ऑटोमैटिक गाड़ियां रहती थीं। पुलिस ने सभी 8 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 5 लोग अभी फरार हैं। डीएसपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना लोहा मंडी क्षेत्र से एक होंडा BRV चोरी हुई थी। सूचना पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर सर्वेलेंस और साइबर टीम को लगाया गया। तलाश के दौरान पता चला कि गैंग चोरी की गाड़ियों को किसी जगह ले जाकर काट देता था। इसके बाद इंजन नंबर और चेसिस नंबर निकालकर उसे किसी एक्सीडेंट में टोटल लॉस घोषित गाड़ी में फिट कर देता था। पुलिस ने इस गैंग से BRV के अलावा 11 और गाड़ियां बरामद की हैं। इनमें 2 टाटा हैरियर और 1 होंडा सिटी भी शामिल हैं। आगरा के आसपास ही नहीं बल्कि दिल्ली और दूसरे अंतर्राज्यीय इलाकों से भी गाड़ियां चुराता था। इसके बाद कर बाजार के जरिए ग्राहक ढूंढे जाते थे। चोरी की गाड़ी का इंजन-चेसिस नंबर टोटल लॉस गाड़ी में शिफ्ट करके उसकी RC ट्रांसफर करा दी जाती थी। गैंग के पास एक सॉफ्टवेयर भी था जिससे गाड़ी की चाबी/रिमोट को भी कॉपी कर लिया जाता था। सॉफ्टवेयर की मदद से पोर्टल पर RC ट्रांसफर कर देते थे ताकि गाड़ी लीगल दिखे। एक्सीडेंट वाली गाड़ी की RC या तो कटवा देते थे या उसे ट्रांसफर कर देते थे। संतोष कुमार, सत्यम यादव और विवेक रावत को गिरफ्तार किया है। चौथा मुख्य आरोपी अभिषेक बाजपेई फरार है। डीएसपी के मुताबिक अभिषेक बहुत शार्प माइंडेड है। उसके पास से सॉफ्टवेयर और अन्य सामान भी बरामद किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर घर तिरंगा अभियान पर भाजपा की जिला कार्यशाला:कार्यकर्ताओं से जन-जन तक अभियान पहुंचाने का आह्वान
    Next Article
    सपा ने मनाई 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र की जयंती:गोरखपुर में जिलाध्यक्ष बोले- 'छात्र-युवा ही बदलेंगे देश की तस्वीर'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment