Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर ऑपरेशन का समर्थन करता हूं, अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने महाभियोग की कोशिश को ‘राजनीतिक तमाशा’ बताकर खारिज किया

    16 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने मंगलवार को अपने खिलाफ महाभियोग चलाने की कोशिश को खारिज कर दिया। उन्होंने इसे एक राजनीतिक तमाशा बताया, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक हारे हुए कांग्रेसनल विरोधी ने रचा है। हेगसेथ ने पत्रकारों से कहा एक असंतुष्ट और पराजित कांग्रेस सदस्य जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वह न तो निगरानी है और न ही जवाबदेही। यह एक राजनीतिक तमाशा है, एक ऐसा व्यक्तिगत घोषणापत्र है जो अहंकार और नाराजगी से प्रेरित है। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने नेतृत्व में किए गए सैन्य अभियानों का समर्थन करते हैं।इसे भी पढ़ें: Sonia Gandhi की पुस्तक पर VHP का हमला, Batla House एनकाउंटर का जिक्र कर घेरा यह प्रस्ताव मुख्य रूप से ईरान युद्ध पर केंद्रित है, लेकिन इसमें यमन और वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई में हेगसेथ की भूमिका का भी उल्लेख किया गया है। मैसी ने कहा कि हेगसेथ के कृत्य ‘‘गंभीर अपराध और कदाचार’’ की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि हेगसेथ ने गैरकानूनी आदेशों को जानबूझकर लागू किया तथा वह अब भी संविधान के लिए खतरा बने हुए हैं। मैसी के प्रस्ताव पढ़ने के कुछ ही घंटे बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन पर व्यक्तिगत हमला करते हुए उन्हें नाकाम व्यक्ति बताया और कहा कि उनके मन में बहुत नफरत भरी है। प्रतिनिधि सभा में सप्ताह के मध्य तक इस प्रस्ताव पर मतदान हो सकता है, लेकिन आगे की प्रक्रिया को लेकर काफी अनिश्चितता है। प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। यदि अधिकतर डेमोक्रेटिक सांसद उनका साथ देते हैं, तो हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कराने के लिए मैसी को रिपब्लिकन पार्टी के केवल कुछ सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने अब इजरायल पर फाड़ा बिल, मांगा युद्ध का खर्चायदि प्रतिनिधि सभा महाभियोग प्रस्ताव पारित करती है, तो इसके बाद सीनेट को यह तय करना होगा कि आरोपों को खारिज किया जाए या उन पर सुनवाई की जाए। जनवरी में डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण वाली नयी संसद का कार्यकाल शुरू होने तक संसद के दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बना रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistan में US Ambassador बनेंगी Natalie Baker, Donald Trump ने सीनेट को भेजा नाम
    Next Article
    Sheikh Hasina अगर लौटीं तो मौत की सजा तय, Bangladesh ICT का बड़ा बयान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment