Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्ष फायरिंग आरोपी के ताऊ ने की आत्महत्या:परिजनों ने रेयांश के परिवार पर डेढ़ करोड़ मांगने का लगाया आरोप, केस दर्ज

    18 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के हर्ष फायरिंग मामले में आरोपी किशोर के ताऊ ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने रेयांश के परिवार पर डेढ़ करोड़ रुपए की मांग करने और दबाव बनाने का आरोप लगाया। वहीं परिजनों ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी किशोर के ताऊ विवेक वर्मा ने गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे श्मशान घाट देवीपुरा के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। नोएडा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जान से मारने की दी थी धमकी मृतक के बेटे गोम्शी वर्मा ने तहरीर में आरोप लगाया कि हर्ष फायरिंग मामले में समझौते के नाम पर हिमांशु वर्मा, संस्कार वर्मा और हरीश कुमार वर्मा उनके पिता पर लगातार 1.50 करोड़ रुपए देने का दबाव बना रहे थे। गोम्शी का आरोप है कि पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। शिकायत में कहा गया है कि इसी मानसिक दबाव के कारण विवेक वर्मा उर्फ सोनू ने जहरीला पदार्थ खाया। अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में उन्होंने अपने बेटे को पूरी घटना बताई थी। हर्ष फायरिंग में किशोर को लगी थी गोली उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी को शहर की सुनारों वाली गली में एक कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में आठ वर्षीय रेयांश को गोली लग गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में एक किशोर को आरोपी बनाया गया है। सोनू की मृत्यु के बाद, परिजनों ने रेयांश के दादा, पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सास की हत्या का आरोप, मां बोली- बेटी बेकसूर:मथुरा में प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या, बोलीं- तलाक न लेने पर फंसाया
    Next Article
    ‘छाप तिलक’ और ‘दमादम मस्त कलंदर’ पर झूमे श्रोता:विरासत कला उत्सव संपन्न, चंचल भारती ने सूफियाना समां बांधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment