Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सास की हत्या का आरोप, मां बोली- बेटी बेकसूर:मथुरा में प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या, बोलीं- तलाक न लेने पर फंसाया

    19 hours ago

    1

    0

    मथुरा के राया कोतवाली क्षेत्र के भंकरपुर बसेला गांव की निवासी हिना पर अपने प्रेमी आदिल के साथ मिलकर अपनी सास अनवरी की हत्या का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस हिना और आदिल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, हिना की मां परवीन ने अपनी बेटी को बेकसूर बताया है और आरोप को झूठा करार दिया है। आरोप है कि हिना ने अपने प्रेमी आदिल के साथ मिलकर अपनी सास अनवरी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को दफना दिया था। बाद में हिना का अपनी ननद से झगड़ा हो गया तो उसके मुंह से सच निकल गया। इसके बाद जब लाश को कब्र से बाहर निकलवाया गया और पोस्टमार्टम कराया गया तब हत्या की बात सामने आई। यह घटना मथुरा के भंकरपुर बसेला गांव में हुई। हिना का मायका हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के कोटा गांव में है। साल 2020 में उसकी शादी आमिर पुत्र अनवर से हुई थी और वह एक बच्चे की मां भी है। हिना अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटी है, और उसके सभी भाई मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उसके पिता नसीर का निधन हो चुका है। ग्राम प्रधान चाहता था कि बेटी तलाक ले ले.. हिना की मां परवीन का कहना है कि उनकी बेटी को एक साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिना की ननद और ससुर ने उस पर झूठे आरोप लगाए हैं। परवीन ने यह भी बताया कि इस पूरे मामले में ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध रही है। उनकी बेटी की सास की मौत के बाद जब वह ससुराल गई थीं और बाद में पुलिस ने हिना को पकड़ा, तब भी ग्राम प्रधान वहां मौजूद थे। ग्राम प्रधान ने हिना को पुलिस द्वारा पकड़े जाने से पहले तलाक लेने की सलाह दी थी। परवीन के अनुसार, जब उन्होंने बेटी के बेकसूर होने की बात कही, तो प्रधान ने धमकी दी कि अन्यथा हिना जेल चली जाएगी। मथुरा पुलिस ने हिना और उसके प्रेमी आदिल को सास अनवरी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टुंडे कबाब और कश्मीरी चाय बन पाना मुश्किल:लखनऊ में गैस किल्लत का 5 हजार दुकानों पर असर, चटोरी गली में 60% दुकानें बंद
    Next Article
    हर्ष फायरिंग आरोपी के ताऊ ने की आत्महत्या:परिजनों ने रेयांश के परिवार पर डेढ़ करोड़ मांगने का लगाया आरोप, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment