Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉलेज की लापरवाही से छात्रा बोर्ड एग्जाम से वंचित:मैनपुरी DM से लेकर IGRS तक शिकायत, समय पर रजिस्ट्रेशन न कराने का आरोप

    13 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में इंटरमीडिएट की एक छात्रा का भविष्य कॉलेज की कथित लापरवाही के कारण अधर में लटक गया है। बाबूराम इंटर कॉलेज आठपुरा ज्योति रोड मैनपुरी की छात्रा तन्वी चौहान का बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका, जिससे वह परीक्षा देने से वंचित रह गई। छात्रा तन्वी चौहान के अनुसार, उसने इसी कॉलेज से 11वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और 12वीं में नियमित रूप से पढ़ाई की। उसने पूरे साल की फीस भी जमा की थी। जब वह बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने कॉलेज पहुंची, तो उसे बताया गया कि "गलती से उसका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ" और इसलिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जा सकता। तन्वी ने आरोप लगाया है कि बोर्ड परीक्षा से पहले ही उसने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी थी। इसके अतिरिक्त, उसने IGRS पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इन शिकायतों के बावजूद कॉलेज के जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते उनकी शिकायत पर सुनवाई हो जाती, तो छात्रा को परीक्षा में बैठने का अवसर मिल सकता था। लगातार अनदेखी से आहत तन्वी एक बार फिर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने समय पर पढ़ाई की, फीस जमा की और शिकायत भी की, फिर भी उसका भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। तन्वी चौहान के पिता विपिन चौहान ने बताया कि कॉलेज के जिम्मेदार अधिकारियों की वजह से उनकी बेटी का एक साल बर्बाद हो गया। उन्होंने पूरी मेहनत से फीस भरी थी और बेटी ने भी साल भर लगन से पढ़ाई की थी। जब परीक्षा का समय आया, तो कॉलेज ने "गलती से रजिस्ट्रेशन न होने" की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे स्टाफ की गलती बताया है। विपिन चौहान ने यह भी बताया कि उन्होंने इस संबंध में मैनपुरी के जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उनकी शिकायत पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है और न ही कोई संज्ञान लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुर्बानी के लिए नुसुक मसार पोर्टल अनिवार्य:विकल्प चुनने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, सीधे कुर्बानी की अनुमति नहीं
    Next Article
    हर्ष फायरिंग में बच्चे को गोली लगी, VIDEO आया सामने:आरोपी पिता भी घर के बाहर करता था फायरिंग, बच्चा कोमा में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment