Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्ष फायरिंग में व्यापारी के बेटे को सिर में गोली:गंभीर हालत में नोएडा अस्पताल में भर्ती; दूसरे व्यापारी के बेटे ने चलाई थी गोली

    8 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यापारी के नौ वर्षीय बेटे रेहांश के सिर में गोली लग गई। गंभीर हालत में बालक को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि गोली दूसरे व्यापारी के नाबालिग बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाई गई थी और मामले की जांच जारी है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना नगर की सुनारो वाली गली में एक व्यापारी के घर हुई। यहां शहर निवासी रिश्तेदार भात का न्यौता देने आए थे और घर पर एक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद दूसरे व्यापारी के नाबालिग बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग में पड़ोसी सराफा व्यापारी के बेटे रेहांश को गोली लग गई। बालक घर के छज्जे पर खड़ा होकर कार्यक्रम देख रहा था। गोली उसके दाहिने कान के पास से सिर में घुसी और ऊपर से निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरे व्यापारी के नाबालिग बेटे ने तीन राउंड फायरिंग की थी। स्वजन घायल बालक को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नोएडा रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने पुष्टि की कि हर्ष फायरिंग में आठ वर्षीय रेहांश पुत्र शेल्यू के सिर में गोली लगी है और उसका नोएडा के अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग के इस मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोली एक बालक को लगी है और इस मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किराया मांगने पर सिपाही बोला-चालान कर दूंगा:10 रुपए देने के बजाए धक्का-मुक्की की, फोटो खींचकर धमकाया
    Next Article
    लखनऊ में मंदिर में सो रहे कल्लू बाबा की हत्या:शरीर पर चोट के निशान, खून से सना शव मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment