Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मंदिर में सो रहे कल्लू बाबा की हत्या:शरीर पर चोट के निशान, खून से सना शव मिला

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के दुबग्गा इलाके में शुक्रवार सुबह एक मंदिर में सो रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मंदिर में खून से लथपथ शव मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले। मृतक की पहचान कल्लू प्रजापति उर्फ कल्लू बाबा के रूप में हुई। वह आश्रयहीन कॉलोनी पीरनगर बरावनकला स्थित मंदिर में रहते थे। सुबह करीब 8 बजे गोलू नामक एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि S-2 आश्रयहीन कॉलोनी के मंदिर में रहने वाले बाबा की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और फील्ड यूनिट को बुलाया गया। उन्नाव के रहने वाले थे कुछ ही देर में एसीपी काकोरी और फील्ड यूनिट की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कल्लू प्रजापति (60) पुत्र कन्हैयालाल निवासी नेवतनी, मोहन रोड, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, और उनकी ओर से तहरीर दी जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। -------------- खबर अभी अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्ष फायरिंग में व्यापारी के बेटे को सिर में गोली:गंभीर हालत में नोएडा अस्पताल में भर्ती; दूसरे व्यापारी के बेटे ने चलाई थी गोली
    Next Article
    BHU का युवा महोत्सव 'स्पंदन' 21 फरवरी से शुरू:मालिनी अवस्थी, समीर अंजान चीफ गेस्ट; 6 दिन में 2500 से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment