Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्षित मिश्रा हत्याकांड, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने की मुलाकात:पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से मिले, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के पूरनपुर निवासी हर्षित मिश्रा की बदायूं में हुई हत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इस संबंध में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान, जितिन प्रसाद ने हरदीप सिंह पुरी को एचपीसीएल (HPCL) में कार्यरत हर्षित मिश्रा की हत्या के पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हर्षित भारत सरकार के उपक्रम एचपीसीएल में सेवा दे रहे थे, जिससे इस मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है। जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मैं लगातार हर्षित मिश्रा के परिवार के संपर्क में हूं। पीलीभीत और पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाता हूं कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।" पूरनपुर के साहूकारा लाइनपार निवासी सुशील मिश्रा के पुत्र हर्षित मिश्रा बदायूं के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में कार्यरत थे। कुछ समय पहले प्लांट परिसर में ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से पीलीभीत और बदायूं में आक्रोश व्याप्त है। हर्षित की हत्या के बाद से उनके माता-पिता और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ अब केंद्रीय हस्तक्षेप से मामले में तेजी आने की उम्मीद है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग पर दबाव बढ़ गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि उच्च स्तरीय दखल के बाद जांच की रफ्तार बढ़ेगी और हर्षित के हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में चलती थार गाड़ी में लगी आग:कूदकर बाहर निकले सवार, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
    Next Article
    एसपी ओमप्रकाश सिंह बोले- पीड़ितों की सुनवाई थाने-चौकी पर होगी:कासगंज एसपी ने कहा- किसी को सुनवाई न होने का भ्रम न हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment