Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में चलती थार गाड़ी में लगी आग:कूदकर बाहर निकले सवार, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद चौकी अंतर्गत भेस्की गांव के पास सोमवार को एक चलती थार गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी प्रयागराज की ओर जा रही थी। आग लगने के बाद वाहन में सवार सभी लोग तुरंत बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। थार गाड़ी में वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी अभिषेक सिंह अपने साथियों के साथ सवार थे। वे प्रयागराज के झलवा क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। भेस्की गांव के पास पहुंचने पर गाड़ी से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर सैदाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में थार गाड़ी का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में गलत तरीके से निलंबन व निष्कासन का दावा:वाराणसी में प्रोफेसर ओम शंकर ने की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- जिम्मेदारों पर दर्ज कराएंगे FIR
    Next Article
    हर्षित मिश्रा हत्याकांड, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने की मुलाकात:पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से मिले, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment