Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई भाजपा जिला कार्यकारिणी को अंतिम रूप:पर्यवेक्षक की मौजूदगी में बनी सूची, प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी

    1 hour ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरदोई जिला कार्यालय में मंगलवार को एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने की। इसमें जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी, सांसद जय प्रकाश, राज्य मंत्री रजनी तिवारी, विधायक माधवेन्द्र सिंह रानू, अलका सिंह, श्याम प्रकाश, प्रभाष कुमार, रामपाल वर्मा, एमएलसी अशोक अग्रवाल, अवनीश सिंह और जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी के गठन पर विस्तृत चर्चा हुई। संभावित नामों पर विचार-विमर्श के बाद सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया गोपनीय ढंग से संपन्न की गई। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व की मार्गदर्शिका के अनुरूप संतुलित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान देने पर जोर दिया। बताया जा रहा है कि पर्यवेक्षक की मौजूदगी में तैयार की गई इस सूची को सीलबंद लिफाफे में प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी के भीतर नई कार्यकारिणी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है। कार्यकर्ताओं के बीच इस बात पर चर्चा है कि संगठन में अनुभव और युवा शक्ति का किस प्रकार समन्वय किया गया है। अब सभी की निगाहें प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति पर टिकी हैं, जिसके बाद नई जिला कार्यकारिणी सार्वजनिक की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवध बस स्टैंड से अतिरिक्त 75 बसों का संचालन:पूर्वांचल की ओर 425 बसें ढो रही सवारियां, डिपो प्रभारी बोले- फेरे बढ़ाएंगे
    Next Article
    आजमगढ़ में मनोज तिवारी ने 'तू रहिया होशियार' गाना सुनाया:फैंस खुशी से झूमे, तालियां बजाकर हौसलाअफजाई की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment