Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध बस स्टैंड से अतिरिक्त 75 बसों का संचालन:पूर्वांचल की ओर 425 बसें ढो रही सवारियां, डिपो प्रभारी बोले- फेरे बढ़ाएंगे

    3 hours ago

    1

    0

    होली पर घर जाने के लिए सोमवार-मंगलवार को बड़ी संख्या में यात्री बस अड्डों पर उमड़ पड़े। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने से यात्रियों का पूरा दबाव बसों पर है, जिसे देखते हुए अवध बस डिपो प्रशासन को करीब 425 बसें उतारनी पड़ी हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस वर्मा ने बताया- अवध बस डिपो से प्रतिदिन 350 बसें संचालित होती थीं, लेकिन त्योहार को देखते हुए 75 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। अब कुल मिलाकर करीब 425 बसें रोजाना पूर्वांचल के जिलों के लिए रवाना की जा रही हैं। अवध बस स्टैंड से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों के लिए बसों की आवाजाही होती है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पहले से ही सभी जिम्मेदार कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं। 2 तस्वीरें देखिए… बसें मिल रही हैं, आगे का सफर खुद तय करना होगा बिहार के गोपालगंज जाने के लिए अवध बस स्टैंड पहुंचे नीरज ने बताया- फिलहाल गोरखपुर तक की बस मिल गई है। वहां से आगे गोपालगंज के लिए दूसरी बस पकड़नी होगी। यात्रियों की संख्या जरूर बढ़ी है, लेकिन लगभग सभी प्रमुख रूटों के लिए बसें उपलब्ध हैं। भीड़ के बावजूद सीट मिलने की उम्मीद बहराइच के रहने वाले अभय कुमार ने बताया-होली पर घर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे। थोड़ी भीड़ जरूर है, लेकिन बसों की उपलब्धता बनी हुई है। सीट मिलते ही घर के लिए रवाना हो जाएंगे। बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस वर्मा ने बताया- होली-रमजान के चलते यात्रियों का दबाव है। अवध बस डिपो से प्रतिदिन 350 बसें संचालित होती थीं, 75 अतिरिक्त बसें लगाई हैं। अगर जरूरत पड़ेगी तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करंट लगने से लाइनमैन के शरीर में हुआ ब्लास्ट,मौत:झांसी में 11 हजार KV की लाइन जोड़ने खंभे पर चढ़ा था, अगले महीने थी शादी
    Next Article
    हरदोई भाजपा जिला कार्यकारिणी को अंतिम रूप:पर्यवेक्षक की मौजूदगी में बनी सूची, प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment