Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के योगेंद्र कुमार सिंह बने आईएएस:UPSC में 286वीं रैंक हासिल की, पिता किसानी करते हैं

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2026 उत्तीर्ण की है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 286वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चयन सुनिश्चित किया है। योगेंद्र कुमार सिंह के आईएएस बनने की सूचना मिलते ही उनके परिवार, गांव और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे जनपद के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। योगेंद्र कुमार सिंह के पिता गिरीश कुमार एक किसान हैं, और उनकी माता रामरोशनी शिक्षिका हैं। उन्होंने एक साधारण पृष्ठभूमि से आकर अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की है। योगेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ पब्लिक स्कूल, माधौगंज से हुई। उन्होंने वर्ष 2011 में हाईस्कूल और वर्ष 2013 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद, उन्होंने वर्ष 2014 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से बीटेक और वर्ष 2019 में एमटेक की डिग्री प्राप्त की। एमटेक के उपरांत, उन्होंने लगभग दो वर्षों तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बेंगलुरु में नौकरी की। हालांकि, उनका मुख्य लक्ष्य सिविल सेवा में प्रवेश करना था। इसी उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 2023 में अपनी नौकरी छोड़ दी और कानपुर में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गए। कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप, उन्हें वर्ष 2026 में सफलता मिली और उनका चयन आईएएस पद के लिए हो गया। उनकी इस उपलब्धि से हरदोई जनपद में खुशी और गर्व का वातावरण है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नदी में डूबे किशोर का शव दो दिन बाद मिला:नहाते समय डूबा था, दो दिन से चल रहा था रेस्क्यू ऑपरेशन
    Next Article
    इंदारा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर किशोर की मौत:कुशीनगर से वाराणसी जाते समय हुआ हादसा, होली मनाने गांव आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment