Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नदी में डूबे किशोर का शव दो दिन बाद मिला:नहाते समय डूबा था, दो दिन से चल रहा था रेस्क्यू ऑपरेशन

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में शारदा नदी में नहाते समय डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे किशोर का शव नदी से निकाला गया। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी अजय उर्फ राजन (16) बीते 5 मार्च को अपने मौसेरे भाई राज कश्यप के साथ थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के पचपेड़ी घाट प्लाटून पुल के पास शारदा नदी में नहाने गया था। नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और नाविकों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद राज कश्यप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अजय उर्फ राजन गहरे पानी में डूब गया और उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ के साथ मिलकर किशोर की तलाश शुरू की। शुक्रवार को पूरे दिन नदी में खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद दोपहर करीब सवा दो बजे उसी स्थान के आसपास से किशोर का शव बरामद कर लिया गया, जहां वह डूबा था। शव मिलने की सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी रेलवे ने लखीमपुर जीआरपी थाने का किया औचक निरीक्षण:व्यवस्थाओं का जायजा लिया, लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश
    Next Article
    हरदोई के योगेंद्र कुमार सिंह बने आईएएस:UPSC में 286वीं रैंक हासिल की, पिता किसानी करते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment