Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:पिहानी मार्ग पर हुआ हादसा, सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में गई जान

    8 hours ago

    1

    0

    हरदोई-पिहानी मार्ग पर उतरा तिराहे के पास गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक हरदोई से वापस लौट रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बिलहरी निवासी 34 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अजीत हरदोई से देर रात अपने घर लौट रहे थे। उतरा तिराहे के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद अजीत सिंह मौके पर ही गिर गए। घटनास्थल पर मौजूद पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश चौहान मौके पर पहुंचे और घायल अजीत सिंह को जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजीत सिंह विवाहित थे और उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। वह खेती-बाड़ी का काम करते थे। थानाध्यक्ष रितेश चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मृत व्यक्ति के नाम आयकर नोटिस जारी करना शून्य:हाईकोर्ट ने नोटिस, पुनर्मूल्यांकन आदेश रद्द किए; संसद को कानून सुधारने का सुझाव
    Next Article
    250 करोड़ की ठगी के सरगना की अय्याशी-VIDEO:दुबई के डिस्को में रशियन पर उड़ाए नोट, अकाउंट फ्रीज होने पर खुद भरता था पैसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment