Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में बेकाबू कंटेनर से हादसा, महिला की मौत:जगदीशपुर कस्बे में कई वाहन और राहगीर चपेट में, 10 लोग गंभीर घायल

    7 hours ago

    2

    0

    हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे में रविवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू कंटेनर ने कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद से हरदोई की ओर जा रहा कंटेनर पहले न्योरदेव गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकराया। टक्कर के बावजूद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कंटेनर तेज रफ्तार में जगदीशपुर कस्बे में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर ने सबसे पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए। इसके बाद कंटेनर ने फल के ठेलों को रौंदा, एक दिव्यांग व्यक्ति की ट्राई साइकिल को टक्कर मारी, और फिर दो ई-रिक्शा, एक अन्य ऑटो तथा एक पिकअप वाहन को भी चपेट में ले लिया। अचानक हुए इस हादसे से सड़क पर भगदड़ मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही हादसे में रमेश (50), रुचि (25), हरिश्चंद्र (रायपुर जरौली), पवन कुमार (24), पिंटू (25), खुशीराम (35), महेंद्र (45), राहुल (31), मुकेश, नरेश (35) और 12 वर्षीय प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद लोगों ने कंटेनर चालक को पकड़ने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। मृतक महिला की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनीपत में एक्सीडेंट में हेल्पर की मौत:यूपी का रहने वाला, हाईवे पर खड़े कैंटर को ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर घायल
    Next Article
    गोरखपुर में 493 महिला आरक्षियों का पासिंग आउट परेड, VIDEO:कड़ी ट्रेनिंग के बाद बनीं पुलिस बल का हिस्सा, सबने DIG को मारी सलामी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment