Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में चार नए होम्योपैथिक अस्पताल बनेंगे:1.84 करोड़ रुपये से हरपालपुर, साण्डी और भरखनी में बनेंगे अस्पताल

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई की सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए उत्तरप्रदेश शाशन द्वारा चार नए राजकीय होम्योपैथिक अस्पतालों की स्थापना को मंजूरी मिली है। इन अस्पतालों का निर्माण हरपालपुर, साण्डी और भरखनी विकासखंड के चार गांवों में कराया जाएगा। परियोजनाओं के लिए शासन से कुल 1 करोड़ 84 लाख 63 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' के प्रयासों से स्वीकृत इन परियोजनाओं की जानकारी शनिवार 31अक्टूबर दोपहर 2 बजे विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि हरपालपुर विकासखंड के खसौरा गांव में 44 लाख रुपये और मिरगांवा में 53 लाख 5 हजार रुपये की लागत से अस्पताल बनाए जाएंगे। 44 लाख 96 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे इसी तरह साण्डी विकासखंड की ग्राम पंचायत श्रीमऊ में 42 लाख 62 हजार रुपये और भरखनी विकासखंड मुख्यालय के ग्राम में 44 लाख 96 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। चारों अस्पतालों के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके बाद चयनित एजेंसी के माध्यम से निर्माण कार्य कराया जाएगा। इन अस्पतालों के शुरू होने से विधानसभा क्षेत्र के करीब 25 गांवों की 50 से 60 हजार आबादी को स्थानीय स्तर पर होम्योपैथिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। आसपास ही इलाज की सुविधा अभी सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए ग्रामीणों को कई बार दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता है। नए अस्पताल बनने से उन्हें अपने आसपास ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इसका लाभ विशेष रूप से ग्रामीण परिवारों, महिलाओं, बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर चिकित्सा केंद्र उपलब्ध होने से दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होगी। अस्पतालों के निर्माण कार्य शुरू चारों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सवायजपुर विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। फिलहाल ग्रामीणों को इन अस्पतालों के निर्माण कार्य शुरू होने और स्वास्थ्य सेवाएं चालू होने का इंतजार रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में अहोई अष्टमी पर सजे बाजार:मिट्टी के करवे से लेकर गोटा-घुंघरू वाले सजावटी करवे तक उपलब्ध
    Next Article
    दो दिन बारिश के बाद मेरठ में आज निकली धूप:तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंडक, प्रदूषण से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment