Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो दिन बारिश के बाद मेरठ में आज निकली धूप:तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंडक, प्रदूषण से मिली राहत

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बीते दो दिन लगातार हुई बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने के आसार हैं। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। वहीं, बारिश से वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। हालांकि, इस बारिश से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। शुक्रवार देर रात तक हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान साफ होने के साथ धूप निकलने की उम्मीद है। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को दिन में भी गर्मी से राहत मिलेगी, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास होगा। बारिश से प्रदूषण में सुधार लगातार बारिश होने से मेरठ की हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कणों में कमी आई है। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। बारिश से पहले खराब स्थिति में पहुंच रहे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में गिरावट आने से लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। मौसम साफ रहने के साथ अब हवा की गुणवत्ता में होने वाले बदलाव पर भी नजर रहेगी। किसानों की फसल को नुकसान बारिश से जहां मौसम में ठंडक बढ़ी और प्रदूषण से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए यह बारिश नुकसानदायक साबित हुई है। खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार फसलों को बारिश से नुकसान पहुंचा है। गन्ना, धान और सरसों की फसल पर बारिश का असर पड़ने की आशंका है। खेतों में पानी भरने और फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में चार नए होम्योपैथिक अस्पताल बनेंगे:1.84 करोड़ रुपये से हरपालपुर, साण्डी और भरखनी में बनेंगे अस्पताल
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट के व्यापारी अंजनेय सिंह बने MDA के एडवोकेट:पूर्व ADM बृजेश सिंह के MDA सचिव बनने के बाद नियुक्ति चर्चा में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment