Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट-पथराव:तीन भाई और भतीजा घायल; बड़े भाई को लखनऊ रेफर किया

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के गोंडवा गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। आरोप है कि एक पक्ष के करीब 150 लोगों ने परिवार के घर को घेरकर ईंट-पत्थर चलाए और तोड़फोड़ की। घटना में तीन भाई और उनका एक भतीजा घायल हो गया। शाम को दूध लेकर जा रहे एक भाई पर दोबारा हमला किया गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पांच नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। गाटा संख्या 483 को लेकर चल रहा विवाद गोंडवा निवासी मूलचन्द्र मिश्रा पुत्र स्वर्गीय चण्डिका प्रसाद का विपक्षी पक्ष से गाटा संख्या 483 को लेकर राजस्व विवाद चल रहा है। मूलचन्द्र के मुताबिक, 19 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी की मौजूदगी में जमीन को फ्रीज रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक पक्ष की ओर से जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान निर्माण का वीडियो बनाए जाने का विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया। 150 लोगों के साथ घर घेरने और पथराव का आरोप मूलचन्द्र की शिकायत के मुताबिक, विपक्षी पक्ष के लोग करीब 150 अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने घर को घेर लिया और ईंट-पत्थर चलाने के साथ मारपीट व तोड़फोड़ की। इसमें मूलचन्द्र, उनके बड़े भाई बैजनाथ मिश्रा, राजेश्वर मिश्रा और भतीजे को चोटें आईं। पुलिस के बीच-बचाव के बाद मामला शांत कराया गया। दूध लेकर जा रहे भाई पर शाम को दोबारा हमला पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शाम करीब चार बजे उनके बड़े भाई राजेश्वर मिश्रा दूध लेकर कलेक्शन सेंटर जा रहे थे। इसी दौरान मकान के पास आरोपियों ने उन पर फिर हमला कर दिया। हमले में राजेश्वर के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पांच नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ शिकायत पीड़ित पक्ष ने पांच नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज:बलिया का मामला, हाईकोर्ट ने कहा लापरवाह विवेचक पर एसपी कार्रवाई करें
    Next Article
    सेवानिवृत्ति बकाया पर हाईकोर्ट सख्त:राज्य कर्मचारी कल्याण निगम बिजनौर से नाराजगी, दो सप्ताह में आदेश मानें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment