Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेवानिवृत्ति बकाया पर हाईकोर्ट सख्त:राज्य कर्मचारी कल्याण निगम बिजनौर से नाराजगी, दो सप्ताह में आदेश मानें

    2 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त देयकों के भुगतान से जुड़े अवमानना मामले में विपक्षी उ प्र राज्य कर्मचारी कल्याण निगम बिजनौर को कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। ऐसा न होने पर विपक्षी संख्या 1, 2 और 3 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बताना होगा कि उनके विरुद्ध अवमानना की कार्यवाही क्यों न की जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल ने राज कुमार व चार अन्य बनाम रणवीर प्रसाद व दो अन्य के मामले में दिया। विपक्षी अनिल कुमार प्रमुख सचिव खाद्य निगम, निगम के अध्यक्ष , कामता प्रसाद अधिशासी निदेशक,व शिवा त्रिपाठी वित्त एवं लेखाधिकारी है। जानिये क्या है मामला सुनवाई के दौरान विपक्षी के अधिवक्ता उत्कर्ष बिड़ला ने हलफनामे के आधार पर दलील दी कि निगम आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, इसलिए आवेदकों के सेवानिवृत्ति और सेवानिवृत्ति-पश्चात देयकों का भुगतान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि कुछ मोहलत मिलने पर शेष राशि जल्द चुका दी जाएगी। आवेदकों के अधिवक्ता ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि निगम स्ववित्तपोषित है और सभी बकाया चुकाने में सक्षम है। आदेश की मूल भावना का पालन नहीं कोर्ट ने कहा कि दलीलें जो भी हों, तथ्य यह है कि अब तक कोर्ट के आदेश का अक्षरशः और उसकी मूल भावना के अनुरूप पालन नहीं हुआ है। कोर्ट ने अनुपालन हलफनामा दाखिल करने का निर्देश देते हुए अवमानना याचिका को 17 दिसंबर 2026 को फिर सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट-पथराव:तीन भाई और भतीजा घायल; बड़े भाई को लखनऊ रेफर किया
    Next Article
    लखनऊ-बहराइच हाईवे पर ट्रेलर खराब होने से जाम लगा:चौकाघाट स्टेशन के पास शाफ्ट टूटा; क्रेन से ट्रेलर हटाने में एक घंटे से ज्यादा लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment