Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में खेत पर सो रहे अधेड़ की हत्या:हमलावरों ने सिर पर वार किया वार, बेटे ने सुबह देखी खून से लथपथ लाश

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र के ग्राम मीतो में एक 52 वर्षीय ग्रामीण की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने खेत की रखवाली कर रहे हुकम सिंह यादव के सिर पर प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान हुकम सिंह यादव (52) के रूप में हुई है। उनके बेटे रंजीत यादव ने बताया कि हुकम सिंह प्रतिदिन की तरह गांव के किनारे स्थित अपने खेत पर बने छप्पर में सो रहे थे, जहां उनके जानवर भी बंधे थे। बुधवार सुबह जब उनका छोटा बेटा अजीत खेत पर पहुंचा, तो उसने हुकम सिंह का शव चारपाई पर खून से लथपथ पाया। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और काफी खून बह चुका था। इस घटना में कोई लूटपाट नहीं हुई है। छप्पर में बंधे जानवर और अन्य सामान पूरी तरह सुरक्षित पाए गए हैं। परिजनों ने बताया कि हुकम सिंह का किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में अज्ञात हमलावरों द्वारा केवल हत्या के उद्देश्य से की गई यह वारदात कई सवाल खड़े कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम और कोतवाल विद्यासागर पाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिल्हौर में युवक की हादसे में मौत:रोड पार करते समय गाड़ी ने कुचला, पुलिस CCTV खंगाल रही
    Next Article
    बदायूं में युवक का शव फंदे पर मिला:ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, डीजे पर डांस के लिए पत्नी से हुआ था झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment