Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में रोडवेज बस में दो महिलाओं से टप्पेबाजी:रक्षाबंधन पर भाई के घर जाते समय हुई वारदात, तलाशी बेनतीजा

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले रोडवेज बस में सफर कर रही दो महिलाओं के साथ टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने दोनों महिलाओं के गले से सोने की चेन चुरा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस के सभी यात्रियों की तलाशी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां निवासी मनोज सिंह अपनी पत्नी मनोरमा को रक्षाबंधन पर मलिहाबाद के माल स्थित उनके भाई पप्पू के घर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड छोड़ने आए थे। लखनऊ जाने वाली हरदोई डिपो की रोडवेज बस (UP 78 KT 4526) में काफी भीड़ थी। मनोरमा जैसे ही बस में सवार हुईं, दावा है कि वहां पहले से मौजूद एक अन्य महिला की चेन गायब होने की बात सामने आई। अनहोनी की आशंका में मनोरमा ने अपने गले पर हाथ लगाया, तो उनकी भी सोने की चेन गायब थी। बस में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शहर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने बस के सभी यात्रियों को नीचे उतारकर सघन तलाशी ली। महिला सिपाहियों की मदद से संदिग्धों और बच्चों तक की भी जांच की गई, लेकिन चोरी हुई चेन बरामद नहीं हो सकी। पीड़िता मनोरमा ने बताया कि उन्होंने पाई-पाई जोड़कर यह चेन खरीदी थी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने जानकारी दी कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है और बस अड्डे के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में दुष्कर्म का आरोपी मोबाइल टावर पर चढ़ा:मुकदमे में समझौते की मांग, पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
    Next Article
    गोरखपुर में रक्षाबंधन का पर्व:महिला यात्रियों ने बांधी राखी, जीआरपी ने लिया की सुरक्षा-सम्मान का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment