Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में RSS नगर प्रमुख से मारपीट, लूटपाट:बुलेट सवारों ने कार को टक्कर मारी, विरोध करने पर 50 हजार और चेन लूटी

    21 hours ago

    1

    0

    हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में आरएसएस के नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख अजय सिंह और उनके साथी के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। रुदामऊ तिराहे पर हुई इस घटना में आरोपियों ने उनसे नकदी और सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में आरएसएस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि वे अपने मित्र विवेक कुमार सिंह के साथ मल्लावां से सोलर प्लांट का काम निपटाकर लौट रहे थे। रुदामऊ तिराहे पर उनकी कार को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त होने पर जब अजय सिंह और विवेक कुमार सिंह ने विरोध जताया और हर्जाने की मांग की, तो बुलेट चालक के पक्ष में कुछ स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने पीड़ितों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि मिलन सिंह, सौरभ सिंह और नीरज सिंह ने अपने 10 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पीड़ितों पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने विवेक कुमार के गले से सोने की चेन छीन ली और व्यापार के लिए रखे 50,000 रुपये नकद भी लूट लिए। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), धारा 125(a) (दूसरों के जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालना), धारा 304 (लूट के इरादे से किया गया कृत्य) और धारा 3(5) (संयुक्त उत्तरदायित्व) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीडीओ ने कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया:पटल सहायक को चेतावनी, अवकाश पंजिका में नहीं था विवरण दर्ज
    Next Article
    हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग तेज:रामपुर में अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री संबोधित को ज्ञापन सौंपा, प्रोटेक्शन एक्ट भी मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment