Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीडीओ ने कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया:पटल सहायक को चेतावनी, अवकाश पंजिका में नहीं था विवरण दर्ज

    20 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. दिव्या मिश्रा ने कृषि भवन स्थित उप कृषि निदेशक और भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयी व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। उप कृषि निदेशक कार्यालय की उपस्थिति पंजिका में कुल 17 कार्मिक दर्ज पाए गए। इनमें आशुलिपिक विभा यादव मातृत्व अवकाश पर थीं, जबकि शेष सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। हालांकि, अवकाश पंजिका में विभा यादव के अवकाश का विवरण दर्ज न होने पर पटल सहायक विजय कुमार सिंह को चेतावनी दी गई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान गार्ड फाइल और वीडिंग रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराए गए। साथ ही, दो कर्मचारियों की मेज पर नेम प्लेट भी नहीं पाई गई। इन अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडीओ ने तीन दिन के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुराने अभिलेखों की वीडिंग न कराए जाने पर सात दिन में कार्रवाई पूरी करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी द्वारा जर्जर भवनों के मूल्यांकन, निष्पादन और बाउंड्रीवाल निर्माण के प्रस्ताव से संबंधित पूर्व निर्देशों के अनुपालन में देरी पर भी सात दिन के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। वरिष्ठ सहायक अजय सिंह के कक्ष की साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव की सीडीओ ने सराहना की। सीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य और कैंप आयोजन की प्रगति की भी समीक्षा की। कृषि भवन में स्थापित वार रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अपेक्षित प्रगति न मिलने पर चिंता जताई। संबंधित विकास खंडों में समस्याओं का समाधान कर प्रगति तेज करने और शिथिल कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मृतक एवं अपात्र लाभार्थियों का डेटा निरंतर हटाने को भी कहा गया। भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय कार्यालय में पांच कर्मचारी दर्ज पाए गए, जिनमें एक अवर अभियंता आकस्मिक अवकाश पर थे। इस कार्यालय में भी गार्ड फाइल और वीडिंग रजिस्टर उपलब्ध न होने पर संबंधित पटल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कार्यालय कक्षों में गंदगी और अव्यवस्था पाए जाने पर तत्काल सुधार के आदेश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी का पुतला फूंका:भाजयुमो ने बाराबंकी कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन
    Next Article
    हरदोई में RSS नगर प्रमुख से मारपीट, लूटपाट:बुलेट सवारों ने कार को टक्कर मारी, विरोध करने पर 50 हजार और चेन लूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment