Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में संपत्ति विवाद- सौतेले भाइयों ने युवक को पीटा:पिता से मिलने पहुंचे युवक पर हमला, पत्नी-साले भी घायल

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के सिविल लाइन मोहल्ले में संपत्ति विवाद को लेकर सौतेले भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता के बुलाने पर रुपये लेने पहुंचे एक युवक पर उसके सौतेले भाई और भतीजे ने ईंट-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची युवक की पत्नी और साले के साथ भी मारपीट की गई। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पनेउरा गांव निवासी रमेश पाल सिंह की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली पत्नी शीला से सौरभ सिंह और सुषमा सिंह हैं, जबकि दूसरी पत्नी रेशम सिंह से शिशिर कुमार सिंह, शिवानी सिंह और सोनाली सिंह हैं। परिवार में लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा है। बताया गया कि रमेश पाल सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी के बेटे शिशिर कुमार सिंह को बातचीत करने और 60 हजार रुपये देने के लिए सिविल लाइन क्षेत्र में बुलाया था। शिशिर आनंद टॉकीज के पास पहुंचे और अपने पिता से बात कर रहे थे। इसी दौरान, रमेश पाल सिंह की पहली पत्नी के बेटे सौरभ सिंह और उनके बेटे प्रांजल वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि सौरभ और प्रांजल ने शिशिर पर ईंट और डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर शिशिर की पत्नी प्रज्ञा अपने भाई सुंदरम (निवासी बरखेरवा, थाना बघौली) के साथ मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। घायल शिशिर, उनकी पत्नी प्रज्ञा और साले सुंदरम का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुंडा में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट:9 घायल, पुलिस ने 10 पर केस दर्ज कर कई को हिरासत में लिया
    Next Article
    Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' मचा रही तहलका, अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' भी कछुआ चाल से करोड़ों में कर रही कमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment