Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव:एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त, यात्री सुरक्षित

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुरुवार दोपहर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। वाराणसी से मेरठ जा रही गाड़ी संख्या 22489 वंदे भारत एक्सप्रेस की एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। यह घटना गुरुवार को तब हुई, जब ट्रेन चांदमारी और कोर स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। अचानक हुए पथराव की आवाज सुनकर कोच में बैठे यात्री सहम गए। घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीमें मौके पर सक्रिय हो गईं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (GM) ने हरदोई स्टेशन का निरीक्षण किया था। उन्होंने इस दौरान रेल संरक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के कड़े निर्देश दिए थे। देश की प्रतिष्ठित वंदे भारत ट्रेन पर हुए इस हमले ने रेलवे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रैक के आसपास रहने वाले संदिग्धों और अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की:शराब पीकर मारपीट से परेशान थी, पुलिस ने चार आरोपी पकड़े
    Next Article
    फागुन महोत्सव की कार्यक्रम पुस्तिका का विमोचन:मथुरा में 20 से 23 फरवरी तक होंगे आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment