Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में युवक ने की आत्महत्या:राशन की दुकान में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के अगोलपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अगोलपुर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उनके 24 वर्षीय बेटे मोहित कुमार ने सोमवार रात गांव की राशन गल्ला की दुकान के अंदर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह जब दुकान का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को संदेह हुआ। अंदर जाकर देखने पर मोहित का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही टड़ियावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने नियमानुसार पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर करते हुए जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिनदहाड़े फायरिंग करने वाला कुख्यात अपराधी:प्रयागराज में छात्र पर हमला कर लूटा था आईफोन-कैश, गोहत्या का भी आरोपी
    Next Article
    43 हजार पटरी कारोबारियों का संवरा कारोबार:पीएम स्वनिधि योजना से दूर हुई पूंजी की चिंता, 84.89 करोड़ का लोन वितरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment