Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    43 हजार पटरी कारोबारियों का संवरा कारोबार:पीएम स्वनिधि योजना से दूर हुई पूंजी की चिंता, 84.89 करोड़ का लोन वितरित

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 43 हजार 609 पटरी कारेबारियों का कारोबार संवर गया है। यह संभव हुआ है पीएम स्वनिधि (प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि) योजना से। इससे कारोबारियों की पूंजी से जुड़ी चिंता दूर हुई और कारोबार आगे बढ़ा। इनमें 14 हजार 409 कारोबारी ऐसे हैं, जो 10 हजार रुपये का पहला लोन चुका कर दूसरा और 2 हजार 494 ने दूसरा लोन चुकाकर तीसरा प्राप्त कर लिया है। पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत जून 2020 में उस वक्त हुई जब कोरोना काल में कारोबार बुरी तरह प्रभावित था। इसका सबसे अधिक असर रेहड़ी-पटरी दुकानदारों पर था। दुकानदारी चौपट होने के कगार पर थी। ऐसे में उनके लिए संकटमोचक बनी पीएम स्वनिधि योजना। इस योजना का सहारा पाकर रेहड़ी-पटरी कारोबारियों के जीवन में समृद्धि का नया प्लेटफार्म मिला। अकेले गोरखपुर में जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) के जरिये अब तक 43609 रेहड़ी-पटरी दुकानदार 10 हजार रुपये का गारंटी मुक्त लोन लेकर अपने कारोबार को संवार चुके हैं। पीएम स्वनिधि के तहत प्रथम, द्वितीय व तृतीय ऋण को मिलाकर गोरखपुर में कुल 84 करोड़ 89 लाख 70 हजार रुपये का ऋण स्ट्रीट वेंडर्स में वितरित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नियमित मॉनिटरिंग से स्ट्रीट वेंडर्स के लिए पीएम स्वनिधि योजना का खूब रंग जमा है। योजना का लाभ पाने में किसी को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम भी शुरू कराया। यहां पीएम स्वनिधि योजना के तहत आवेदन कर रेहड़ी-पटरी चलाने वाले 10 हजार रुपये का गारंटी फ्री लोन प्राप्त कर सकते हैं। लोन की राशि एक साल में चुका देने पर दूसरी बार 20 हजार और तीसरी बार 50 हजार रुपये का ऋण लेकर कारोबार को और विस्तार दिया जा सकता है। पीएम स्वनिधि योजना में समयबद्ध भुगतान करने में ब्याज पर 07 प्रतिशत अनुदान भी मिलता है। यदि लोन देने वाले रेहड़ी-पटरी दुकानदार ने ऋण भुगतान मोड में किया तो उसे 1200 रुपये तक कैशबैक भी मिलता है। पीएम स्वनिधि योजना की सफलता को लेकर अकेले गोरखपुर में कई बार स्वनिधि महोत्सव का आयोजन हो चुका है। तीन बार महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद स्ट्रीट वेंडर्स का मनोबल बढ़ाने आए थे। महोत्सव में स्वनिधि लोन लेकर कारोबार को आगे बढ़ाने वाले रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को उन्होंने सम्मानित भी किया गया था। गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रेहड़ी पटरी कारोबारियों का व्यवस्थित पुनर्वास करने के साथ उनके कारोबार को समृद्ध करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना से वित्त पोषित भी किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में युवक ने की आत्महत्या:राशन की दुकान में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कानपुर में नवरात्रि पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन:बारादेवी मंदिर क्षेत्र में 19 से 31 मार्च तक बदलेगी व्यवस्था, घर से निकलने से पहले करें चेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment