Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई नुमाइश मेला में आज रावण दहन:45 फीट ऊंचे पुतले का होगा वध, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के ऐतिहासिक नुमाइश मेले में आज रावण दहन का मंचन किया जाएगा। इसके लिए मेला कमेटी ने व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इस वर्ष 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन शाम करीब 7:30 बजे होगा। जनपद का यह नुमाइश मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। मेले में झूले, खेल-तमाशे और सजी दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही श्रीरामलीला भी आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। मेला संयोजक रामप्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष रावण का पुतला 45 फीट ऊँचा बनाया गया है। इसका निर्माण लखीमपुर खीरी के पलिया निवासी इंसाफ अली के बेटे शाबान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर किया है। यह परिवार वर्षों से रावण के पुतले बनाता आ रहा है। पुतले को आकर्षक रूप दिया गया है, जो दहन के समय मात्र 5 मिनट में जलकर राख हो जाएगा। पुतला दहन के साथ ही हरदोई के मशहूर आतिशबाज मुख्तार अली द्वारा शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की संवेदनशीलता और भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मेला कमेटी के संयोजकों ने बताया कि आयोजन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ भी मौके पर मौजूद रहेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक को वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी:एक साथ तीन लाख पौधे लगाने की है तैयारी, इसी जमीन पर कुछ लोगों ने कर लिया था कब्जा
    Next Article
    लखनऊ में रोडवेज संविदा कर्मचारियों का मार्च:13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, स्वास्थ्य भवन चौराहे से डीएम कार्यालय तक निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment