Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा के नूंह में जीवित समाधि का करतब दिखाते समय 27 वर्षीय युवक की दम घुटने से मौत

    2 hours from now

    1

    0

    गुरुग्राम, 29 जुलाई हरियाणा के नूंह जिले में पारंपरिक ग्रामीण सर्कस दल के 27 वर्षीय युवक की जीवित समाधि के करतब के दौरान कथित रूप से दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस करतब में युवक को तीन दिन तक बोरे में जिंदा बंद रहने के बाद बाहर निकलना होता था।पुलिस ने कहा कि युवक पहले कई बार इसे अंजाम दे चुका था, लेकिन इस बार के करतब (स्टंट) के दौरान हुई गड़बड़ी से उसकी जान चली गई। फरीदाबाद के गौंची गांव के निवासी दीपक को जब उनके साथियों ने बोरे से बाहर निकाला तो वह अचेत थे। जीवित समाधि करतब के तहत दीपक को बोरे में बंद करने के बाद एक गड्ढे में रख उसे मिट्टी से ढंक दिया गया था।जीवित समाधि नाम का यह करतब ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दीपक को 23 जुलाई को गड्ढे में उतारा गया था और अंदर ही दम घुटने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाहर निकाले जाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अधिकारी ने बताया कि मौत की परिस्थितियों की जांच अभी जारी है। पुलिस के अनुसार, दीपक का परिवार पारंपरिक कलाकारों का परिवार है, जो एक गांव से दूसरे गांव जाकर प्रदर्शन करते हैं। दीपक भी करीब 15 वर्षों से इस तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहा था।ये सभी नूंह जिले के तावड़ू क्षेत्र के खौरी गांव में एक खाली प्लाट पर डेरा डाले हुए थे। समाधि के इस करतब से पहले दीपक ने भीड़ के मनोरंजन के लिए साइकिल पर कई तरह के करतब किए। उसका आखिरी करनामा जीवित समाधि था, जिसमें दीपक को एक बोरे में रखकर एक विशेष रूप से खोदे गए गड्ढे में उतारा गया और उसके ऊपर मिट्टी का ढेर डाल दिया गया।तावडू सदर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में मिट्टी के नीचे दम घुटने को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन अंतिम तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।’’ नूंह के जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि इस तरह के करतब गैरकानूनी हैं और प्रशासन इस बात की जांच करेगा कि बिना अनुमति के इस तरह के जान जोखिम में डालने वाले कार्यक्रम का आयोजन कैसे किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोवा में नीट विरोध प्रदर्शन का स्तर बौद्धिक रूप से काफी नीचे गिरा: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
    Next Article
    Kanwar Yatra को लेकर 4 अगस्त से Delhi-Haridwar Highway पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment