Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहारनपुर में छापा:भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा, 7 के खिलाफ FIR

    4 hours ago

    1

    0

    हरियाणा की पीसीपीएनडीटी टीम ने सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र में सक्रिय एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो भ्रूण लिंग की अवैध तरीके से जांच करता था। इस कार्रवाई में मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रोहतक जिले की जिला समुचित प्राधिकरण पीसीपीएनडीटी टीम को 17 मार्च 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संगठित गिरोह हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय है। यह गिरोह गर्भवती महिलाओं को बहला-फुसलाकर सहारनपुर जिले के थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव बहेड़ा में लाता है, जहां अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच कराई जाती है। सूचना के आधार पर 18 मार्च को रोहतक और पानीपत की संयुक्त टीम ने जाल बिछाया। इस टीम में रोहतक से डॉ.ज्योति दहिया और डॉ.रणजीत, जबकि पानीपत से डॉ.ललित कुंडू शामिल थे। जांच के दौरान टीम ने पुष्टि की कि पानीपत की एक गर्भवती महिला की भ्रूण लिंग जांच के लिए 30 हजार रुपए में सौदा तय किया गया था। इसके बाद टीम ने थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव बहेड़ा में छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही गिरोह में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेंद्र पुत्र रामपाल निवासी पानीपत और शीला पत्नी कंवरपाल निवासी गांव बहेड़ा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 15 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। इस पूरे मामले में सात लोगों के खिलाफ थाना बड़गांव में मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा और इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि इतनी बड़ी अवैध गतिविधि लंबे समय से संचालित हो रही थी, लेकिन सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम आगे की जांच में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पुलिस ने भोर में चलाया अभियान:गोमती नगर विस्तार में स्टंटबाजों पर कार्रवाई, 9 बाइक और थार सीज
    Next Article
    प्रयागराज अलोप शंकरी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री स्वरूप का विशेष श्रृंगार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment