Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ पुलिस ने भोर में चलाया अभियान:गोमती नगर विस्तार में स्टंटबाजों पर कार्रवाई, 9 बाइक और थार सीज

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की सड़कों पर फर्राटा भरते और स्टंट कर दहशत फैलाने वाले युवकों पर गुरुवार तड़के पुलिस का शिकंजा कस गया। गोमती नगर विस्तार में भोर में चलाए गए सघन अभियान के दौरान पुलिस ने 9 मॉडिफाइड और तेज रफ्तार बाइकों को सीज कर दिया। वहीं बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही एक थार को भी कब्जे में ले लिया गया। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग प्वाइंट पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की। तेज आवाज वाले साइलेंसर बने मुसीबत चेकिंग के दौरान पकड़ी गई अधिकांश बाइकों में साइलेंसर से छेड़छाड़ कर तेज आवाज निकाली जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, यह न सिर्फ मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है, बल्कि ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ आम लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बनता है। अधिकारियों ने साफ कहा कि ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा रील बनाने बाराबंकी से पहुंचे थे युवक पूछताछ में खुलासा हुआ कि कुछ युवक बाराबंकी से लखनऊ सिर्फ रील बनाने के लिए आए थे। ये जनेश्वर मिश्र पार्क के पास स्टंट कर वीडियो शूट कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया और उनकी गाड़ियां सीज कर दीं। थाने में खड़े किए गए वाहन, कार्रवाई जारी पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को थाने में खड़ा करा दिया है। चालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट, रेसिंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सनातन पंचांग का किया लोकार्पण:बोले-गौ रक्षा युद्ध को इस वर्ष परिणाम तक पहुंचाया जाएगा, सरकार ने गंगा माई को कमाई का साधन बना दिया
    Next Article
    हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहारनपुर में छापा:भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा, 7 के खिलाफ FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment