Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा के व्यक्ति ने दोहा से डाला बमबारी का वीडियो:3 साल से विदेश में, बोले- 5-6 हरियाणवी लड़के फंसे, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

    2 hours ago

    1

    0

    रोहतक के गांव मायना निवासी व्यक्ति ने कतर की राजधानी से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ईरान ने कतर पर हमला कर दिया है। आसमान से मिसाइल दागी जा रही है, जिससे कतर के हालात काफी खराब हो गए है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। गांव मायना निवासी काला ने बताया कि पिछले कई दिनों से इजराइल व ईरान के बीच युद्ध चल रहा है और इस युद्ध में अमेरिका की एंट्री भी हो चुकी है। ईरान ने फिलहाल यूएई के 8 देशों पर अटैक कर रखा है। दोहा पर हुए हमले के बाद वहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, कुछ भारतीय भी युद्ध के मंजर को देख सहमे हुए हैं। 15 साल से यूएई देशों में काला मायना का आना- जाना काला मायना ने बताया कि वह पिछले 15 सालों से यूएई के देशों में काम के लिए आते- जाते रहते हैं। पिछले 3 साल से दोहा में ही लगातार 28 या 28 से अधिक दिन लगातार रहे हैं। फिलहाल कतर सरकार के अंडर ऑयल और गैस फील्ड में तेल के कुएं पर काम कर रहे हैं। 50-60 भारतीय कतर में फंसे काला मायना ने बताया कि दोहा में उनके साथ 50-60 भारतीय फंसे हुए हैं, जिनमें हरियाणा के करीब 5-6 लड़के हैं। ईरान द्वारा किए गए हमले के बाद बम धमाकों की आवाज लगातार सुनाई दे रही है, जिस कारण लोगों में अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। कतर सरकार ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। वीडियो में दिखाई आकाश में दागी जा रही मिसाइल काला मायना ने वीडियो शेयर करते हुए आकाश में ईरान की तरफ से दागी जा रही मिसाइलों को दिखाते हुए कहा कि जिस स्थान पर वह रह रहे हैं, उसके आसपास भी मिसाइल आकर गिर रही है। अचानक किए गए हमले के बाद लोग काफी डरे हुए हैं, फिर भी हिम्मत जुटाकर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खामेनेई की मौत के बाद किसे मिलेगी ईरान की कमान? टॉप पर ये 2 नाम
    Next Article
    कानपुर में 31,000 रुपए किलो बिक रही गुजिया:मिठाई बाजार में छाई सोने-चांदी के वर्क की गुजिया, ड्राईफ्रूट की भी डिमांड

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment