Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 31,000 रुपए किलो बिक रही गुजिया:मिठाई बाजार में छाई सोने-चांदी के वर्क की गुजिया, ड्राईफ्रूट की भी डिमांड

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में होली के रंगों के साथ इस बार शहर में मिठास भी खास अंदाज में घुलने जा रही है। कानपुर के मिठाई बाजार में सोने की वर्क लगी शाही गुजिया ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। 24 कैरेट सोने के वर्क से सजी इस खास गुजिया की कीमत 31,000 रुपए प्रति किलोग्राम रखी गई है। यह शहर की सबसे महंगी गुजिया है। सोने की सिंगल गुजिया का बॉक्स मात्र 750 रुपए कीमत का है। रंगों के त्योहार पर इस बार गुजिया सिर्फ मिठास ही नहीं, शाही अंदाज का स्वाद भी परोस रही है। चांदी की गुजिया 2100 रुपए किलो अशोक नगर स्थित पहलवान जी नमकीन एंड स्वीट्स में इस बार होली के लिए करीब 6 से ज्यादा फ्लेवर की गुजिया तैयार की गई हैं। दुकान संचालकों का कहना है- शाही कलेक्शन में सोने के अलावा सिल्वर वर्क गुजिया भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 2100 रुपये प्रति किलो है। शॉप ऑनर गौरव अग्रवाल ने बताया- ग्राहकों की खास डिमांड पर सोने व चांदी का वर्क चढ़ी गुजिया बनाई गई हैं। पूजा के समय व गिफ्ट देने में इनका खास क्रेज है। इसके अलावा अंजीर, केसर व ट्रेडिशनल गुजिया भी बनाई है। सेहत का स्वाद भी, अंजीर गुजिया की मांग इस बार बाजार में हेल्दी विकल्प भी शामिल किए गए हैं। ड्राईफ्रूट और अंजीर से तैयार विशेष गुजिया 1600 रुपए प्रति किलो में ग्राहकों को मिल रही है। इसके अलावा केसर गुजिया, चाशनी वाली पारंपरिक गुजिया और मावा स्पेशल फ्लेवर भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। अलग-अलग बाजारों में बढ़ी रौनक होली नजदीक आते ही शहर के प्रमुख मिठाई बाजारों बिरहाना रोड, रैना मार्केट, पनकी और लाजपत नगर में गुजिया की खरीदारी तेज हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार लोग पारंपरिक स्वाद के साथ प्रीमियम और यूनिक वैरायटी की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। 12 करोड़ की लैंबोर्गिनी 8 करोड़ में थाने से छूटी:कानपुर कोर्ट में बेल बॉन्ड जमा कराया; आधी रात ट्रक में भरकर ले गए कानपुर में अरबपति कारोबारी केके मिश्रा के बेटे ने जिस 12 करोड़ की लैंबोर्गिनी कार से 6 लोगों को टक्कर मारी थी, वह कार 8.30 करोड़ के बेल बॉन्ड (गारंटी) पर थाने से छूट गई। शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सूरज मिश्रा की कोर्ट ने दिन में कार को रिलीज करने का आदेश दिया। आधी रात 12:30 बजे कार थाने से छुड़वाई गई, फिर ट्रक में भरकर ले गए। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा के व्यक्ति ने दोहा से डाला बमबारी का वीडियो:3 साल से विदेश में, बोले- 5-6 हरियाणवी लड़के फंसे, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
    Next Article
    सहारनपुर में कार में मिला जला शव रोहित का निकला:1.60 लाख के लेनदेन में दोस्त ने साथियों संग की हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment