Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए सिंगर बादशाह:चेयरमेन बोलीं- दोपहर तीन बजे तक का समय; नहीं आए तो कड़ा एक्शन लेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह हरियाणा महिला आयोग के समन पर शुक्रवार को पेश नहीं हुए। उनके वकीलों का कहना है कि बादशाह किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से पेश नहीं हो सके। हम आयोग से आगे का टाइम मांग रहे हैं। इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मीटिंग में ही भड़क गई। उन्होंने चेतावनी दी, बादशाह अगर 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। टटीरी सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों के शॉट्स पर महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था। हालांकि बादशाह के वकील ने सिक्योरिटी रीजन का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखन की परमिशन मांगी थी। 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के टटीरी सॉन्ग को पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से हटवा दिया था। सॉन्ग के रिलीज होने के बाद से ही महिला आयोग और कई सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था। विवाद के बाद बादशाह ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि, 'मेरे गाने 'टटीरी' के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए। पहले जानिए सॉन्ग को लेकर विवाद क्यों… सिमरन ने तीन साल पहले गाया था सॉन्ग टटीरी सॉन्ग में फीमेल वोकल देने वाली 20 वर्षीय सिमरन जागलान कैथल जिले के पट्‌टी अफगान गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता कर्मबीर फौजी भी हरियाणवी सिंगर हैं। सिमरन ने करीब तीन साल पहले टटीरी सॉन्ग गाया था। बादशाह को उनकी ट्रेडिशनल स्टाइल में गाई हुई आवाज पसंद आई तो दोबारा रिकॉर्डिंग कर मंगाया। इसी के बाद बादशाह ने टटारी को नए ढंग से पेश किया, जिसमें फीमेल वोकल रिमरन ने दी। जींद में हुई थी गाने की शूटिंग इस गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा, नरवाना और दुबई में हुई थी। 26 फरवरी को बादशाह इस गाने के प्रमोशन के लिए हरियाणा के कैथल और सोनीपत पहुंचे थे। वहीं, प्रोडक्शन टीम ने 14 मार्च को सिमरन और बादशाह का मुंबई में एक शो भी शेड्यूल किया था। सॉन्ग के यूट्यूब से हटाए जाने के बाद मुंबई शो भी कैंसिल कर दिया गया। 6 मार्च को समन जारी किया था विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सॉन्ग का विरोध किया तो हरियाणा महिला आयोग ने 6 मार्च को बादशाह को समन जारी किया। जिसमें उन्हें 13 मार्च को पानीपत में पेश होने के लिए कहा गया था। इसके अलावा, पंचकूला और जींद में सिंगर के खिलाफ अलग-अलग 3 केस भी दर्ज हुए। खाप पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं ने भी इस गाने को हरियाणवी संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसे प्रतिबंधित करने की मांग की थी। ------------------ टटीरी सॉन्ग विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… हरियाणवी सिंगर ने गाया- ऐसी ना थी,जैसी तनै बनाई 'टटीरी': बादशाह का नाम लेकर 'तेरे घर में बहन-बेटी ना' लिरिक्स गाए; सिमरन का न्यू सॉन्ग रिलीज रैपर बादशाह पर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित:हरियाणा पुलिस बोली- लुक आउट सर्कुलर जारी होगा; सिंगर बोले- बेटा समझकर माफ कर दो बादशाह के टटीरी सॉन्ग पर पंचकूला-जींद में FIR:लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, गंदे शब्द का इस्तेमाल; महिला आयोग ने रैपर को तलब किया बादशाह संग 'टटीरी' सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी: पिता हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही हरियाणवी सॉन्ग 'टटीरी' का रैप वर्जन लाए सिंगर बादशाह: सोनीपत में सरपंचों के वेलकम पर बोले- मासूम शर्मा वाली वीडियो देखी है; साग-मक्के की रोटी खाई
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव:लोग बोले- गैस फैली तो घुटन हुई, सब घर छोड़कर जान बचाने को भागने लगे
    Next Article
    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की प्राइवेट एयरलाइन का फ्यूल डिपो बम से उड़ाया, तालिबान सरकार ने किया दावा

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment