Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव:लोग बोले- गैस फैली तो घुटन हुई, सब घर छोड़कर जान बचाने को भागने लगे

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा के पिनाहट के कुकथरी गांव में गुरुवार रात को समाधिया कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। गैस गांव में फैल गई। लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन होने लगी। इसके चलते पूरा गांव खाली हो गया। लोग घरों को छोड़कर भाग निकले। तबियत खराब होने पर 30 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम ने कोल्ड स्टोर में रिसाव बंद किया। हादसे के बाद शुक्रवार को अब गांव में हालात सामान्य है। आइए आपको दहशत के तीन घंटों के बारे में बताते हैं। गांव के बाहर है दो कोल्ड कुकथरी गांव के बाहर दो कोल्ड स्टोर हैं। इसमें समाधिया कोल्ड मुकेश शर्मा का है। मुकेश शर्मा ने बताया कि घटना करीब रात साढे़ 8 बजे की है। कोल्ड में आलू रखे जा रहे हैं। ऐसे में लेवर काम कर रही थी। अमोनिया गैस का सिलेंडर को मशीन में लगाया जा रहा था, तभी अचानक से गैस लीक हो गई, इससे कोल् में काम कर रही लेवर में अफरा-तफरी मच गई। वो बाहर भागने लगे। मामला बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन ज्यादा बन गया। लोग उल्टी कर रहे थे, मैं दुकान छोड़कर भाग गया गांव के रहने वाले ओमकार शर्मा की कोल्ड के बराबर में दुकान है। ओमकार ने बताया कि रात को दुकान पर बैठे थे। तभी अचानक कोल्ड में काम करने वाली लेबर भागने लगी। वो कह रहे थे गैस लीक हो गई है। कोल्ड के बाहर तीन-चार लोग भागते हुए गिरे। वो उल्टियां करने लगे। मेरी भी घुटन महसूस होने लगी। आंखों में जलन महसूस होने लगे। मैं दुकान को छोड़कर भाग निकला। अफरा तफरी का माहौल हो गया। गांव के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। हर तरफ लोग भागते दिख रहे थे। आंखों में जलन हुई कुकथरी की रहने वाली युवती परी ने बताया कि रात को घर में थे। अचानक से हल्ला होने लगा। घर के बाहर आकर देखा तो आंखों में जलन होने लगी। सब भागने लगे। मेरे भाई माधव और छोटी बहन को भी दिक्कत होने लगी। हम भी घर छोड़कर गांव से बाहर निकल आए। ज्यादा दिक्कत होने पर एंबुलेंस से हॉस्पीटल पहुंचाया गया। 2 किलोमीटर दूर भेजे गए लोग गांववालों ने बताया- कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। तेज बदबू की वजह से कुछ समय के लिए गांव से गुजरना भी मुश्किल हो गया था। गांव से सभी लोग करीब 2 किलोमीटर दूर भेजे गए हैं। 6 बच्चों समेत 27 लोगों की हालत खराब हो गई। एंबुलेंस की मदद से उन लोगों को पिनाहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में कोल्ड स्टोर में काम करने वाला मोहम्मद सलीम भी शामिल है। वह बरेली के नवाबगंज का रहने वाला है। इसके अलावा पार्थ (12) पुत्र रामसजन, माधव (8) पुत्र रामसजन, सोनी (25) पुत्र सुभाष, आयुषी (14) पुत्री राकेश, परी पुत्री रविकांत शर्मा, रेनू पुत्री रामसजन और पूनम पुत्री सुभाष समेत 26 लोगों की भी तबीयत खराब हो गई। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया- सभी मरीजों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी। उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। तेजी से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। रात को कोल्ड का वॉल्व बंद कर दिया गया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। रात करीब 1 बजे सभी लोग अपने घरों में वापस आ गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में सेंगर नदी में डूबे बुजुर्ग का शव बरामद:जानवर चराने के लिए घर से निकला था, दो दिन बाद होना था नाती का तिलक
    Next Article
    हरियाणा महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए सिंगर बादशाह:चेयरमेन बोलीं- दोपहर तीन बजे तक का समय; नहीं आए तो कड़ा एक्शन लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment