Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा पहुंचे राहुल गांधी:सोनीपत में किसान की बेटी की शादी में शामिल होंगे; 3 साल पहले इनके खेत में ट्रैक्टर चलाया

    7 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोनीपत पहुंच गए हैं। राहुल गोहाना के गांव मदीना में किसान संजय की बेटी की शादी है। राहुल गांधी शादी में शामिल होंगे। कुछ देर बाद उनके यहां पहुंचने की उम्मीद है। किसान संजय वही है, जिसके खेत में राहुल गांधी ने करीब तीन साल पहले धान की रोपाई की थी। यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मदीना में एक साधारण किसान की बेटी की शादी में राहुल गांधी के शरीक होने की चर्चा से ग्रामीण उत्साहित हैं। यहां उनके खास स्वागत की तैयारी भी चल रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी यहां पहुंचना शुरू हो गए हैं। किसान परिवार की बेटी की शादी भी अब राहुल गांधी के आने से शाही शादी में बदल गई है। अब सिलसिलेवार पढ़िए.. पुरानी यादें और राहुल का अचानक आना खेत में रोपाई और देसी खानपान: तीन साल पहले राहुल गांधी अचानक गोहाना के मदीना गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने किसान संजय के खेत में उतरकर न केवल धान की रोपाई की थी, बल्कि ट्रैक्टर भी चलाया था। काम के बाद उन्होंने संजय के घर पर जमीन पर बैठकर देसी रोटी, साग और छाछ का स्वाद लिया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। रिश्तों की नई इबारत: किसान संजय और उनका परिवार उस समय रातों-रात देशभर में मशहूर हो गया था। राहुल गांधी ने उस दौरान किसानों की समस्याओं और खेती की बारीकियों पर लंबी चर्चा की थी। अब उसी स्नेह को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी परिवार के एक सदस्य की शादी में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे। गांव में उत्साह का माहौल: राहुल गांधी के आगमन की सूचना मिलते ही मदीना गांव और आसपास के क्षेत्रों में जश्न जैसा माहौल है। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण सुरक्षा व स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। ग्रामीणों के लिए यह गर्व की बात है कि देश का एक बड़ा नेता उनके गांव की चौपाल और आंगन से दोबारा जुड़ने आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा संभव:विपक्ष के सांसदों ने मीटिंग की, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भी प्रस्ताव की तैयारी
    Next Article
    शिल्पी राज का गाना ‘बाज गईले कंगना’ रिलीज, छाया सुनीता का देसी जलवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment