Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा संभव:विपक्ष के सांसदों ने मीटिंग की, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भी प्रस्ताव की तैयारी

    11 hours ago

    1

    0

    संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का आज दूसरा दिन है। आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष के ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ पर चर्चा संभव है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ लाने की तैयारी है। इसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। अगले हफ्ते प्रस्ताव पेश किया जाएगा। सत्र के पहले दिन राज्यसभा-लोकसभा में विपक्ष ने अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग के हालातों और भारत पर इसके असर पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया। देश के ऊर्जा संकट पर चर्चा की मांग की। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरिन रिजिजू ने कहा- स्पीकर के खिलाफ मोशन विपक्ष के मोशन पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं, वे चर्चा करें, लेकिन विपक्ष दूसरा मोशन ले आया है, जिसका विदेश मंत्री ने दोनों सदनों में बहुत अच्छे से जबाव दिया है। लोकसाभ में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी को ब्लैकमेल किया जा रहा है। उनके पास भारतीय जनता के हितों को बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मेरी बात याद रखिए, वे संसद में नहीं आएंगे। वेस्ट एशिया पर संकट जयशंकर बोले- हम शांति और बातचीत से समाधान के पक्ष में विदेश मंत्री ने सोमवार को पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है। राज्यसभा में जब जयशंकर संबोधन दे रहे थे तब विपक्ष ने राज्यसभा का वॉक आउट किया। लोकसभा में उनके संबोधन के दौरान विपक्ष ने वी वॉन्ट डिस्कशन के नारे लगाए, खबू हंगामा किया। चेयर के बार-बार बोलने पर भी विपक्षी सांसद शांत नहीं हुए थे। पूरी खबर पढ़ें… राहुल गांधी बोले- मेरी बात याद रखिए, पीएम मोदी संसद नहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा- पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध हमारी अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है, लेकिन हमारे कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री में इस पर चर्चा करने का साहस नहीं है। शेयर बाजार गिर रहा है, LPG की कीमतें बढ़ रही हैं और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच रही हैं। इसका सीधा असर आम आदमी, घरेलू बजट और छोटे व मध्यम व्यवसायों पर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को ब्लैकमेल किया जा रहा है। उनके पास भारतीय जनता के हितों को बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मेरी बात याद रखिए, वे संसद में नहीं आएंगे। संसद की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं.…
    Click here to Read more
    Prev Article
    NCERT ने ज्यूडिशरी करप्शन चैप्टर पर माफी मांगी:विवाद के बाद बिक्री पर लगी रोक, SC ने कहा- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं
    Next Article
    हरियाणा पहुंचे राहुल गांधी:सोनीपत में किसान की बेटी की शादी में शामिल होंगे; 3 साल पहले इनके खेत में ट्रैक्टर चलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment