Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा-रामपाल का धर्मगुरुओं को शास्त्रों पर लाइव डिबेट का चैलेंज:बोला-हराने वाले को मिलेंगे ₹50 लाख, वेद-गीता, पुराणों पर होगी बहस; VIDEO डाल सबको ढोंगी बताया

    8 hours ago

    1

    0

    सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल ने देश-दुनिया के तमाम बड़े हिंदू धर्मगुरुओं, मठाधीशों और आचार्यों को खुला चैलेंज दिया है। रामपाल ने दावा किया है कि वर्तमान में धर्मगुरु जनमानस को जो आध्यात्मिक ज्ञान दे रहे हैं, वह शास्त्रों के अनुकूल नहीं है। अपने इस दावे को सिद्ध करने के लिए उन्होंने धर्मगुरुओं को टीवी पर लाइव डिबेट की सीधी चुनौती दी है। यह डिबेट 3 और 4 अक्टूबर को प्रसारित की जाएगी। इस पूरी बहस का सबसे बड़ा और विवादित एंगल रामपाल का 50 लाख रुपए का ऑफर है। उसने खुला ऐलान किया है कि यदि कोई भी धर्मगुरु, शास्त्री या मठाधीश पवित्र सद्ग्रंथों के आधार पर उसके ज्ञान को गलत या झूठा साबित कर दे, तो वे उसे तुरंत 50 लाख रुपए का नकद इनाम देगा। वहीं, रामपाल का कहना है कि यदि उसका ज्ञान सर्वोत्तम और शास्त्र सम्मत सिद्ध होता है, तो उसे बदले में कोई इनाम या दक्षिणा नहीं चाहिए। बता दें कि हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के गाने तत्वदर्शी के बाद रामपाल का विरोध शुरू हो गया है। जगह-जगह उसके पोस्टर फाड़े गए और जलाए, इन सब कंट्रोवर्सी के बीच रामपाल ने यह चैलेंज दिया है। रामपाल ने डिबेट को लेकर बताईं ये बातें… प्रेमानंद महाराज सहित धर्मगुरुओं को बताया ढोंगी रामपाल के सोशल मीडिया पेज स्प्रीच्युअल लीडर संत रामपाल पर यह वीडियो क्लिप डाला। वीडियो में रामपाल ने हिंदू धर्मगुरुओं पर निशाना साधा है। इसमें रामपाल कहता है कि धर्मगुरु लोगों को आज भी मूर्ख बना रहे हैं और ढोंग रच रहे हैं। बैकग्राउंट में प्रेमानंद महाराज, धीरेंद्र शास्त्री, श्रीश्री रविशंकर, देवकीनंदन ठाकुर, चित्रलेखा, श्रीश्री रविशंकर सहित धर्मगुरुओं के चित्र लगाए गए हैं, जहां वो इशारा करते हुए ये सब बातें कहता है। मासूम शर्मा ने पाखंड़ी बाबाओं पर साधा था निशाना बदमाशी कल्चर वाले गानों के लिए कंट्रोवर्सी में रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के सॉन्ग के बाद से विवाद बढ़ा है। असल में 26 अगस्त को मासूम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर नए सॉन्ग ‘तत्वदर्शी’ का साढ़े 3 मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। जिसमें पाखंडी बाबाओं और डेरों को निशाने पर लिया है। गाने का ट्रैक जारी होते ही विवाद भी शुरू हो गया था। लिरिक्स के जरिए बड़े बाबाओं को आड़े हाथ लिया… 11 साल बाद जेल से छूटा रामपाल सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल 11 साल, 4 महीने और 24 दिन जेल में बिताने के बाद 10 अप्रैल 2026 को हिसार की सेंट्रल जेल से रिहा हुआ था। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया और सोनीपत के धनाना स्थित सतलोक आश्रम पहुंचा था। तब से लेकर अब तक वह धनाना आश्रम में है। बरवाला कांड के बाद पुलिस ने रामपाल, उनके भाई और अन्य समर्थकों पर देशद्रोह, हत्या और आपराधिक साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इन मामलों में उन्हें 2018 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, 2025 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया और बाद में उन्हें देशद्रोह से संबंधित मामलों में भी जमानत हो गई थी। ------------------- ये खबर भी पढ़ें…. आर्य समाज के सम्मेलन में करनाल पहुंचे मासूम शर्मा: बोले-पाखंड के खिलाफ आवाज उठानी होगी, वोट बैंक के कारण बाबाओं के पास जाते है नेता करनाल के सेक्टर 6 स्थित आर्य समाज भवन में आयोजित पाखंड खंडन एवं जन चेतना सम्मेलन में पाखंडवाद के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और हरियाणवी कलाकार हेरी लाठर भी पहुंचे। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने यूपी में 3 नए चुनाव सह-प्रभारी बनाए:सभी विनोद तावड़े को रिपोर्ट करेंगे, जानें क्यों महत्वपूर्ण हैं ये नियुक्तियां?
    Next Article
    झांसी में 7 महीने की गर्भवती महिला की मौत:दो साल पहले शादी हुई थी, पिता बोले- बेटी तड़पती रही, पति देखने तक नहीं आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment