Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा: सीवर सफाई में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

    2 hours from now

    1

    0

    चंडीगढ़, 29 जुलाई हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा ने सीवर लाइन से जुड़े कार्यों के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं और सुरक्षा मानकों के कथित उल्लंघनों को गंभीरता से लेते हुए राज्य में सीवर और मैनहोल की सफाई के लिए सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। बुधवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाये। मंत्री ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि यदि अनिवार्य सुरक्षा उपायों को लागू करने में लापरवाही के कारण किसी कर्मचारी की जान जाती है, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गंगवा ने यह भी निर्देश दिया कि हरियाणा में सात निगरानी समितियों का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि ये समितियां नियमित रूप से क्षेत्रीय निरीक्षण करेंगी और सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन की जांच करेंगी।बयान में कहा गया है कि समितियां निरीक्षण रिपोर्ट सीधे विभागीय मुख्यालय को सौंपेंगी, जिन्हें बिना किसी देरी के मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। गंगवा ने कहा कि विभागीय निगरानी और जवाबदेही को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जायेगा।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब तक सभी निर्धारित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न करा दिए जाएं और सभी अनिवार्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन न हो, तब तक किसी भी कर्मचारी को सीवर या मैनहोल में घुसने की अनुमति न दी जाए। गंगवा ने उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे अपनी मासिक समीक्षा बैठकों के दौरान सीवर और मैनहोल से जुड़े कार्यों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन की नियमित रूप से समीक्षा करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंबई उच्च न्यायालय ने एसडीपीआई के दो नेताओं को जिला बदर करने के पुलिस आदेश को रद्द किया
    Next Article
    गोवा में नीट विरोध प्रदर्शन का स्तर बौद्धिक रूप से काफी नीचे गिरा: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment