Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Hardeep Singh Puri ने MP में राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा पर्चा, CM भी रहे मौजूद

    23 hours ago

    3

    0

    केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्यप्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद थे। पुरी (74) सुबह 11 बजे के कुछ देर बाद विधानसभा भवन पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई थी। भाजपा ने इस सीट से पुरी को मैदान में उतारा है, जो एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। मुरुगन ने इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।उनका राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था। मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं, लेकिन कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा अदालत के एक आदेश के कारण चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। इस वजह से विधानसभा की प्रभावी सदस्य संख्या 229 रह गई है।राज्य में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस ने भोपाल में साकेत, संत हिरदाराम नगर, तुलसी नगर और सराफा चौक समेत कई स्थानों पर पुरी के पुतले जलाए थे। पार्टी ने आरोप लगाया था कि अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों और पत्राचार में पुरी का नाम सामने आया है।कांग्रेस इस साल की शुरुआत से ही पुरी के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी का दावा है कि अमेरिका में जारी की गई ‘एपस्टीन फाइल्स’ में उनका नाम शामिल है। हालांकि, पुरी विपक्षी दल द्वारा लगाए गए आरोपों को पहले ही खारिज कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Goa Police inspector विकास डेकर पर नाबालिग से दुष्कर्म का केस, महिला सहयोगी भी नामजद
    Next Article
    Conrad Bengaluru हादसे में Lufthansa क्रू मेंबर और IBM मैनेजर की मौत, 2 लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment