Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हसीना के भागने का वीडियो बनाने वाले अफसर की मौत:परिवार को हत्या का शक; तख्तापलट के बाद हेलिकॉप्टर से भारत आई थीं पूर्व बांग्लादेशी PM

    1 hour ago

    1

    0

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी केएम तौसीफ सौरी की मौत हो गई है। उनका शव गुरुवार को ढाका की तुराग नदी में मिला। 28 साल के फ्लाइट लेफ्टिनेंट सौरी 27 अक्टूबर से लापता थे। परिवार ने आरोप लगाया है कि हसीना का वीडियो साझा करने के कारण उन्हें परेशान किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत डूबने से हुई, उन्होंने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई। जेब में मिले आईफोन से पहचान हुई बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार के मुताबिक अधिकारी का शव राजाबाड़ी घाट के पास मिला। सौरी ने सफेद पेंट और काली शर्ट पहनी हुई थी। शुरुआत में पुलिस शव की पहचान नहीं कर सकी। उनकी जेब से मिले आईफोन की मदद से पहचान हुई। शव के साथ एक कलाई घड़ी भी मिली। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ढाका के शहीद सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। बहन बोली- जासूस भाई का पीछा कर रहे थे सौरी की मौत के बाद उनकी चचेरी बहन मोशफेका जहां ने फेसबुक पोस्ट में हत्या का आरोप लगाया। बांग्ला में लिखी पोस्ट में उन्होंने कहा, मेरे भाई की हत्या कर दी गई। उसका कसूर क्या था? हसीना के भागने का वीडियो शेयर करना? जहां ने दावा किया कि सौरी ने नहीं बल्कि उनके सहकर्मी ने वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया था। बहन ने आरोप लगाया कि एयरफोर्स से रिटायर किए जाने के बाद भी सौरी को मानसिक प्रताड़ना दी जाती रही। उन्होंने दावा किया कि जासूस लगातार उनका पीछा कर रहे थे। उनकी चचेरी बहन के मुताबिक, सौरी की तबीयत ठीक थी और मौत से पहले उन्हें घर से बाहर बुलाया गया था। एयरफोर्स से क्यों हटाए गए थे सौरी? सौरी को एयरफोर्स से क्यों हटाया गया था, इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बांग्लादेशी वेबसाइट ‘जागो न्यूज’ के मुताबिक, सैन्य जनसंपर्क निदेशालय ने 4 अगस्त 2025 को उनकी सेवा से विदाई पर बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि सौरी को नियमों के तहत रिटायर किया गया और उन पर कोई आरोप नहीं था। हालांकि, कुछ रिपोर्टों और सोशल मीडिया पर उनकी विदाई को हसीना के देश छोड़ने के वीडियो से जुड़े विवाद से जोड़ा गया है। उनकी चचेरी बहन का भी आरोप है कि एयरफोर्स छोड़ने से पहले और बाद में सौरी को परेशान किया गया। ‘जागो न्यूज’ के मुताबिक, उत्तरा पुलिस स्टेशन के अधिकारी शाहीनुर जमान ने गुरुवार को बताया कि उस समय तक सौरी की मौत को लेकर थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जांच में पता चलेगा कि सौरी की मौत कैसे हुई। अभी न उनकी हत्या की पुष्टि हुई है और न ही उनकी मौत का हसीना के वीडियो से कोई संबंध सामने आया है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में साजिश रचकर गिराई गई थी हसीना सरकार: 2 दिन पहले यूनुस से छात्रों ने संपर्क किया; विदेशी न्यूज एजेंसी के पत्रकार ने मदद की बांग्लादेश में साजिश के तहत शेख हसीना की सरकार गिराई गई थी। उनके खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान ही छात्र नेताओं ने इस बात पर चर्चा शुरू कर दी थी कि उनके बाद देश की कमान कौन संभालेगा। यह दावा अंतरिम सरकार के सलाहकार रहे मोहम्मद यूनुस के पूर्व प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने किया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे:ब्रिटिश संगठन की रिपोर्ट- आजादी से पहले 14.6% थे; हिंसा-धर्म परिवर्तन वजह
    Next Article
    स्पेन में ट्रेन हादसे में 68 मौतों के बाद हिंसा:लोगों ने पुलिस पर बोतलें-पटाखे फेंके; सिग्नल खराब होने से भिड़ी थीं हाईस्पीड ट्रेनें

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment