Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे:ब्रिटिश संगठन की रिपोर्ट- आजादी से पहले 14.6% थे; हिंसा-धर्म परिवर्तन वजह

    33 minutes ago

    1

    0

    पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी अब सिर्फ 1.7% रह गई है। ब्रिटिश हिंदू संगठन इनसाइट यूके की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी हैं। 1941 में आज के पाकिस्तान वाले पश्चिमी हिस्से में हिंदुओं की आबादी 14.6% थी। रिपोर्ट में हिंदुओं के साथ धार्मिक भेदभाव, हिंसा और उनकी जमीनें छीने जाने के आरोप हैं। इसमें कहा गया है कि बंटवारे के समय और उसके बाद हजारों हिंदू परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा। कई परिवारों की पुश्तैनी जमीन और खेत भी छिन गए। रिपोर्ट में धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले भी उठाए गए हैं। संगठन ने ब्रिटेन सरकार से पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है। बंटवारे के बाद हिंदू परिवारों की जमीनें छिनने का दावा रिपोर्ट के मुताबिक, 1947 के बंटवारे के दौरान और उसके बाद हुई हिंसा के कारण हजारों हिंदू परिवार विस्थापित हुए। कई परिवारों ने अपनी पुश्तैनी जमीन और खेत खो दिए। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के एनिमी प्रॉपर्टी कानूनों के तहत इन संपत्तियों पर कब्जे से हिंदू समुदाय की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बनने पर भी पाबंदी का दावा रिपोर्ट में पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 41 और 91 का जिक्र किया गया है। इनके तहत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का पद केवल मुस्लिम नागरिकों के लिए है। इन नियमों को बदलने के लिए 2019 में लाया गया सुधार विधेयक आगे नहीं बढ़ सका। संगठन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में पासपोर्ट बनवाते समय नागरिकों को अपना धर्म बताना पड़ता है। इस्लामाबाद में हिंदू मंदिर बनाने की योजना भी अब तक पूरी नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में मंदिर निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद इस्लामी संगठनों के विरोध के चलते काम रोक दिया गया था। हर साल 1,000 से ज्यादा हिंदू-ईसाई महिलाओं के अपहरण का दावा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में हर साल करीब 1,000 या इससे ज्यादा हिंदू और ईसाई महिलाओं व लड़कियों का अपहरण होता है। आरोप है कि बाद में उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर अपहरण करने वालों से शादी करा दी जाती है। इनमें कई नाबालिग गरीब परिवारों से होती हैं। उन्हें न्याय पाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हिंदू संगठन की ब्रिटेन सरकार से 5 मांगें बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी केएम तौसीफ सौरी की मौत हो गई है। उनका शव गुरुवार को ढाका की तुराग नदी में मिला। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिवाली से पहले पाकिस्तान ने अचानक बंद किया एयरस्पेस, एशिया में होने वाला है कुछ बड़ा, चीन है असली खिलाड़ी
    Next Article
    हसीना के भागने का वीडियो बनाने वाले अफसर की मौत:परिवार को हत्या का शक; तख्तापलट के बाद हेलिकॉप्टर से भारत आई थीं पूर्व बांग्लादेशी PM

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment