Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हॉस्पिटल में खाना देने आई 10 साल की लड़की गायब:गोरखपुर में बहन बोली- पुलिस की वर्दी में बाइक पर बैठा कर आरोपी ले गया

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के जिला अस्पताल में एडमिड बहन को खाना देने आई 10 साल की लड़की के गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे जब वह घर लौट रही थी तभी एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में आया और अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। वहां से कहा ले गया यह पता नहीं चल पाया। बहुत देर तक खोजबीन करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले में पीड़ित परिवार ने बुधवार को दोपहर 3 बजे कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना इलाके के रहने वाले पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले चार साल से वे परिवार के साथ गोरखपुर में रहते हैं। ई-रिक्शा चला कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई उनकी बड़ी बेटी बीमार पड़ गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसी बीच मंगलवार रात 8:30 बजे के करीब दूसरी बेटी हॉस्पिटल में खाना लेकर आई थी। 9 बजे के करीब घर के लिए निकली बहन को खाना खिलाने के बाद 9 बजे के करीब घर के लिए निकली। बहुत देर बीतने के बाद जब घर नहीं पहुंची तो हॉस्पिटल जाकर पता किए। वह वहां भी नहीं थी। हमने इधर-उधर पूछताछ की। हर जगह ढूंढा लेकिन कहीं मिली। अभी तक वह घर नहीं लौटी है। आरोपी ने पूछा- कोई घर चलेगा वहीं हॉस्पिटल में एडमिट 13 साल की बहन ने बताया कि मेरी बहन खाना लेकर आई थी। हम लोग बाहर बैठ कर खा रहे थे। तभी एक व्यक्ति पुलिस के वेश में आया और पूछने लगा कहां रहती हो। हम लोगों ने अपना पता बताया तो फिर उसने पूछा कि किसी को घर चलना है। चलो मैं छोड़ देता हूं। एडमिट बहन ने कहा कि मैं नहीं जाउंगी, मेरी बहन ही जाएगी। तबसे उसके पीछे पड़ गया। पानी लेने जा रही थी तो उसके पीछे जा रहा था। अंत में जब वह घर के लिए निकलने लगी तो उसके पीछे पीछे कुछ दूर तक गया। उसने बताया कि कैमरे में दिखा कि वह गाड़ी पर बैठा रहा है। फिर पता नहीं कहां लेकर चला गया। CCTV में गाड़ी पर बैठाते दिखा आरोपी यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। 39 सेकेंड के फुटेज में दिख रहा है कि लड़की हॉस्पिटल से बाहर की ओर जा रही है। उसके पीछे से आरोपी वर्दी में ही बाइक से जाता है और उसके पास जा कर रुक जाता है। कुछ देर बात करता है फिर लड़की उसके गाड़ी पर बैठ जाती है और फिर दोनों चले जाते हैं। पांच बहनों में दूसरे नंबर पर है उसने बताया कि मेरी मम्मी 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं। इसीलिए उनकी तबियत ठीक नहीं रहती। हम पांच बहने हैं। सबका खयाल मैं और मेरी बहन ही रखते हैं। 27 जुलाई की करीब 7 बजे अचानक तबियत बिगड़ गया। सीने में दर्द होने लगा और बहुत तेज बुखार चढ़ गया। पापा ने तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मुझे एडमिट कर लिया। हॉस्पिटल में मेरे साथ दादी रुकी थी। 28 जुलाई को दूसरे नंबर की बहन ने अपने हाथ से खाना बनाई। घर पर पापा के न होने और मम्मी के बीमार होने की वजह से तीसरे नंबर की बहन के साथ वह खुद खाना लेकर पहुंची। फिर तीसरी बहन को हॉस्पिटल में ही रुकने को बोल कर खुद खाना खिलाने के बाद जाने लगी। तभी यह घटना हुआ। एक साल पहले भी पड़ोसी ने गलत काम किया उसने बताया कि उसका परिवार जहां रूम लेकर रहता है, वहीं पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक साल पहले उसी बहन के साथ गलत काम किया था। जिसके बाद पुलिस थाना हुआ। तभी से उससे दुश्मनी चलती है। परिवार का आरोप है कि वह व्यक्ति भी किडनैप करवा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुराने मकान को तोड़ते हुए मजदूर दबा, मौत:लोगों ने निकालने का प्रयास किया, तब तक तोड़ चुका था दम
    Next Article
    हाईकोर्ट जजों के खिलाफ परमादेश को मंजूरी नहीं:जजों को समय से बैठने के फुलकोर्ट प्रस्ताव की याचिका खारिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment