Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हॉस्पिटल मालिक ने स्कार्पियों में लड़की की हत्या की:न्यूड लाश कानपुर से 380 किमी दूर फेंकवाई, रेप की FIR करवाई थी

    15 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बड़े हॉस्पिटल उत्तम का मालिक 26 साल की लड़की की हत्या का आरोपी निकला है। रेप की FIR कराने पर उसने लड़की को मिलने बुलाया और स्कॉर्पियो के अंदर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके भतीजे और सिक्योरिटी गार्ड ने कानपुर से 380 किमी दूर बुलंदशहर में शव को निर्वस्त्र कर फेंक दिया। लड़की की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। लड़की अपनी मां के साथ कानपुर में रहकर दरोगा भर्ती की तैयारी कर रही थी। बेटी के घर न लौटने पर मां ने आरोपी हॉस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम और उसके भतीजे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। इसी बीच, आरोपी ने खुद को पेट में नुकीली चीज से मारकर घायल कर लिया। 31 मई को जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ, तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। इसका पता चलते ही अगले दिन हॉस्पिटल संचालक ने थाने में सरेंडर कर दिया। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें वह खुद को बेगुनाह बता रहा है। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा किया। सिक्योरिटी गार्ड अजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसे मध्य प्रदेश ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए और फोटो-वीडियो बना लिए। जब लड़की गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात कराया। बाद में लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। इसके बाद लड़की ने दूरी बना ली, तो आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लड़की ने उसके खिलाफ रेप की FIR दर्ज कराई। इससे नाराज होकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भाजपा कार्यकर्ता है। वह फतेहपुर की जहानाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। वह उन्नाव में एक और अस्पताल बन रहा है। 31 मई को उसके पिता का निधन हो गया था। सिलसिलेवार तरीके से पूरी घटना पढ़िए… दवा दिलवाने के बहाने लिया नंबर, फिर जाल में फंसाया कानपुर डीसीपी दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि उन्नाव की रहने वाली लड़की बर्रा बाइपास पर किराए के मकान में मां के साथ रहती थी। 10 फरवरी 2024 को वह उन्नाव आई थी। यहां उसकी तबीयत खराब हो गई। वह दवा लेने के लिए शेखपुर स्थित उत्तम हॉस्पिटल पहुंची। यहां देवकांत उत्तम ने कुछ देर में दवा दिलवाने की बात कहकर उसे केबिन में बैठने को कहा। उसने नाम-पते की जानकारी के साथ मोबाइल नंबर भी ले लिया। दवा लेने के बाद लड़की घर लौट गई, लेकिन आरोपी देवकांत उत्तम ने उसे फोन करना शुरू कर दिया। उसने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर लड़की तैयार हो गई। मध्य प्रदेश ले जाकर किया शारीरिक शोषण डीसीपी के मुताबिक, दोनों कार से घूमने जाने लगे। आरोपी लड़की को अपने कानपुर स्थित फ्लैट पर ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 24 जुलाई 2025 को आरोपी लड़की को मध्य प्रदेश ले गया। दोनों होटल में ठहरे, जहां उसने लड़की का शारीरिक शोषण किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, लड़की ने की शिकायत पुलिस के मुताबिक, 1 अगस्त 2025 को देवकांत ने शहर के कल्याणपुर स्थित अस्पताल में गर्भपात करा दिया। लड़की ने आरोपी से शादी करने को कहा, तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद लड़की ने उससे मिलना-जुलना कम कर दिया। तभी आरोपी ने उसके न्यूड फोटो दिखाकर धमकी दी कि अगर वह दूर गई तो फोटो-वीडियो वायरल कर देगा। धमकी से परेशान लड़की ने 19 मई को उन्नाव की सदर कोतवाली में हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई। जब इसकी जानकारी आरोपी हॉस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम को हुई, तो उसने लड़की की हत्या की साजिश रची। 21 मई को आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए बर्रा बाइपास बुलाया। उसके साथ उसका भतीजा विवेक पटेल भी था। लड़की दोपहर 1:06 बजे घर से निकली। बर्रा बाइपास पहुंचने पर वहां पहले से स्कॉर्पियो में विवेक और देवकांत उत्तम मौजूद थे। मिलने बुलाकर गला दबाकर हत्या की जैसे ही लड़की स्कॉर्पियो में बैठी, देवकांत ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को लेकर आरोपी उन्नाव के शेखपुर स्थित अपने निर्माणाधीन अस्पताल पहुंचे। यहां देवकांत स्कॉर्पियो से उतर गया। इसके बाद विवेक और अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड अजीत सिंह शव को लेकर गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते बुलंदशहर चले गए। 22 मई की रात दोनों आरोपी जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अनूपशहर हाईवे से थोड़ी दूरी पर आम के बाग में पहुंचे। युवती की पहचान छिपाने के लिए उसके कपड़े उतारकर शव को बाग में फेंक दिया। हालांकि वे उसके हाथ से कलावा और नाक की कील निकालना भूल गए। 23 मई को बुलंदशहर पुलिस को शव मिला। शिनाख्त न होने पर पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने 24 मई को अंतिम संस्कार करा दिया। भतीजे ने जुर्म कबूला, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर इधर, 24 मई को लड़की घर नहीं पहुंची तो मां ने बर्रा थाने में आरोपी हॉस्पिटल संचालक और उसके भतीजे के खिलाफ बेटी के अपहरण और हत्या की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। केस दर्ज होने के बाद आरोपी विवेक पटेल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक और साजिश रची। 28 मई को उसने खुद के पेट में सूजा मार लिया। उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 मई को अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया और हत्या व शव ठिकाने लगाने की पूरी कहानी बताई। इसके बाद पुलिस लड़की की मां और आरोपी को लेकर बुलंदशहर पहुंची। वहां पुलिस ने लड़की की डेडबॉडी की फोटो दिखाई। मां ने कलावा और नाक की कील से बेटी की पहचान की। भतीजे की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी देवकांत उत्तम ने भी सोमवार को बर्रा थाने में सरेंडर कर दिया। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें कहा कि वह निर्दोष है और पुलिस से सच्चाई सामने लाने की अपील की। उसकी पत्नी ने भी उसे बेकसूर बताया है। कहा- लड़की ही गलत थी। वह लोगों को जाल में फंसाकर पैसे ऐंठती थी। प्रॉपर्टी डीलर पर भी दर्ज कराया था रेप केस पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका ने 19 मई को कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर अजय सेंगर के खिलाफ काकोरी थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 7 जनवरी 2025 को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 8 जनवरी को अजय सेंगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, और वह तब से जेल में बंद था। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- 4 लाशों के साथ 12 घंटे रहा हत्यारोपी दोस्त:रातभर सबूत मिटाए, शवों को रजाई ओढ़ाई; बेटे ने बाप के सिर की 10 हडि्डयां तोड़ी थीं प्रयागराज में करोड़पति कारोबारी के परिवार के 4 लोगों की हत्या करने वाला सनी गुप्ता शातिर है। हत्या करने के बाद वह करीब 12 घंटे तक आराम से 4 लाशों के बीच रहा। इस दौरान वह सबूत मिटाने की पूरी कोशिश करता रहा। 1 जून की सुबह 5 बजे सनी कारोबारी के घर से निकला। 6.30 बजे अपने घर पहुंचा। घरवालों ने उससे पूछा कि रात भर कहां थे? इस पर उसने जवाब दिया कि शादी में कचौड़ी बनाने गया था। फिर वह अपने कमरे में जाकर सो गया। सनी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 2 किमी की दूरी में करीब 150 CCTV खंगाले। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM ने 75 जिलों में मचाया हाहाकार:बाहुबली बृजेश सिंह से पंडित त्राहिमाम कर रहे; सांसद पुत्र ने ली अफसरों की क्लास
    Next Article
    IPS रेणुका बन सकती हैं DG रूल्स एंड मैन्युअल:राजीव कृष्ण परमानेंट DGP बनने से पद खाली हुआ; 2 पुलिस कमिश्नरों के तबादले तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment