Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPS रेणुका बन सकती हैं DG रूल्स एंड मैन्युअल:राजीव कृष्ण परमानेंट DGP बनने से पद खाली हुआ; 2 पुलिस कमिश्नरों के तबादले तय

    14 hours ago

    1

    0

    कार्यवाहक DGP राजीव कृष्ण के परमानेंट होने के बाद खाली पदों को तेजी से भरने की उम्मीद थी। लेकिन, ट्रांसफर की लिस्ट अटक गई है। DG, ADG, IG जैसे पदों पर तैनाती ब्यूरोक्रेसी के समीकरणों पर रुक गई है। मुख्यमंत्री भी यूपी के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सख्त हैं। ऐसे में कई SSP और कमिश्नर पर जल्द कार्रवाई भी हो सकती है। DG विजिलेंस का पद खाली हुआ 31 मई को कार्यवाहक DGP राजीव कृष्ण को परमानेंट करने का आदेश तो जारी हो गया, लेकिन इसमें एक कमी रह गई। अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद की ओर से जारी चिट्ठी में राजीव कृष्ण को DGP तो बनाया गया। लेकिन, उनके पास पहले से मौजूद विजिलेंस यूनिट के अतिरिक्त कार्यभार का कोई जिक्र नहीं था। तकनीकी रूप से अब DG विजिलेंस की कुर्सी खाली हो चुकी है। DG रूल्स एंड मैन्युअल, जिससे नाराजगी, उसे मिलती है ये पोस्ट इस यूनिट के DG एंटनी देव कुमार 31 मई को रिटायर हो गए। पुलिस महकमे में इस पद को लेकर एक अलग ही चर्चा रहती है। कहा जाता है कि सरकार जिससे नाराज होती है, उसे यहां भेज देती है। हालांकि, एंटनी देव कुमार का मामला अलग था। मार्च, 2026 में ADG से DG प्रमोट हुए एंटनी का रिटायरमेंट नजदीक था, इसलिए उन्हें कोई भारी-भरकम फील्ड पोस्टिंग नहीं दी गई थी। सीनियरिटी में नंबर-1, पर 'दाग' ने बिगाड़ा खेल अब चर्चा है कि DG रूल्स एंड मैन्युअल की पोस्ट पर 1990 बैच की IPS रेणुका मिश्रा को एडजस्ट किया जा सकता है। वो प्रदेश की सबसे सीनियर अफसर हैं। सीनियारिटी के लिहाज से वे DGP पद की रेस में थीं। लेकिन, सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड ने उनका खेल बिगाड़ दिया। यूपी सरकार ने UPSC को भेजी रिपोर्ट में साफ किया कि रेणुका मिश्रा के भर्ती बोर्ड चेयरमैन रहते हुए एक ब्लैकलिस्टेड फर्म को पेपर छापने का ठेका दिया गया। इस लापरवाही के बाद से वे DGP ऑफिस से अटैच हैं। गोरखपुर जोन ADG, मिर्जापुर रेंज IG का इंतजार गोरखपुर जोन- एंटनी देव कुमार के रिटायर होते ही गोरखपुर के ADG मुथा अशोक जैन को प्रमोट करके DG बना दिया गया। अब गोरखपुर जोन को नए ADG की तैनाती का इंतजार है। मिर्जापुर रेंज- 2007 बैच के IPS राकेश प्रकाश सिंह 31 मई को रिटायर हो गए। वे पिछले 4 साल से यहां IG थे, अब यह पद खाली है। DIG एसटीएफ और देवीपाटन रेंज- STF के DIG घुले सुशील चंद्रभान को दिल्ली (IB में डिप्टी डायरेक्टर) और देवीपाटन रेंज के IG अमित पाठक को NSG में आईजी बनाकर केंद्र भेजा जा चुका है। ये दोनों पोस्ट भी खाली हो गई हैं। CM के रडार पर 'ज्यादा क्राइम वाले जिले', गिरेगी गाज तबादला सूची अटकने की सबसे बड़ी वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'नाराजगी’' भी है। हाल ही में हुई कुछ बड़ी आपराधिक घटनाओं को लेकर CM ने कड़ा रुख अपनाया है। माना जा रहा है कि आने वाली लिस्ट में कम से कम दो पुलिस कमिश्नरेट और दो जिलों के कप्तानों का हटना तय माना जा है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… सबसे सीनियर IPS के पास 2 साल से काम नहीं, DGP समेत कई के पास एक्स्ट्रा चार्ज; यूपी पुलिस में अफसरों की कमी या भरोसे की? यूपी के पुलिस विभाग में बड़ी जिम्मेदारियां कुछ अफसरों तक सीमित हैं। सीनियर होने के बाद भी कई अधिकारियों को काम नहीं दिया गया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण 1990 बैच की IPS रेणुका मिश्रा हैं, जो पिछले 2 साल से बिना किसी जिम्मेदारी के हैं। 7 साल से सस्पेंड चल रहे जसवीर सिंह भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हॉस्पिटल मालिक ने स्कार्पियों में लड़की की हत्या की:न्यूड लाश कानपुर से 380 किमी दूर फेंकवाई, रेप की FIR करवाई थी
    Next Article
    'सर प्लीज गेट खोल दीजिए, जिंदगी का सवाल है':5 मिनट लेट पहुंचा अभ्यर्थी तो एंट्री नहीं मिली; लड़कियों के जूडे़ खुलवाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment